Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • गुस्साए वकीलों ने लगाया जाम
  • नैनीताल

गुस्साए वकीलों ने लगाया जाम

RNS INDIA NEWS 28/05/2022
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल जिला बार एसोसिएशन की पहल पर शुक्रवार को तल्लीताल डांठ में 11:00 बजे से 12:00 बजे तक लगभग 1 घंटा जाम रहा। प्रशासन की ओर से तल्लीताल फांसी गधेरा तथा मल्लीताल मस्जिद से राजभवन एवं कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया था। एसएसपी पंकज भट्ट के आने के बाद जाम खुल सका। बता दें कि शुक्रवार को 11:00 बजे से यहां डीएसबी परिसर में कुमाऊं विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि तथा काबीना मंत्री धन सिंह रावत बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। वीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से यहां फांसी से जिला न्यायालय एवं कलेक्टर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया तथा अधिवक्ताओं को मस्जिद की ओर डायवर्ट किया गया।
मल्लीताल पहुंचने पर मस्जिद तिराहा जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया। जिससे गुस्साए वकीलों ने वापस तल्लीताल डांट पहुंचकर यहां जाम लगाया। अधिवक्ताओं का कहना था कि प्रशासन बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए किसी भी मार्ग को बंद नहीं कर सकता है। प्रशासन की इस अव्यवस्था से जिला न्यायालय में अधिवक्ता समेत बंदी, वाद से संबंधित वादी, परिजन एवं अन्य पैरोकार नहीं जा सके। जिससे न्यायिक समेत अन्य जरूरी काम पर प्रतिकूल असर पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंचर बनाने वाला अनपढ़ निकला करोड़पति, एक साल में कमाए 7 करोड़
Next: एसडीएम को विधायक से है जान का खतरा……

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • ‘खेती बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए आधुनिक खेती के गुर
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के लिए सुपर स्पेशलिस्ट सेवा शुरू, कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों में पहली पहल
  • स्कूली बच्चों को सुरक्षा और जागरूकता का पाठ पढ़ा रही अल्मोड़ा पुलिस
  • विशेष लोक अदालत को लेकर विधिक न्याय रथ से चलाया गया जागरूकता अभियान
  • राशिफल 02 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.