Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार।। जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्व.राममनोहर लोहिया को नमन
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

हरिद्वार।। जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्व.राममनोहर लोहिया को नमन

30/03/2022
हरिद्वार।। जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्व.राममनोहर लोहिया को नमन

हरिद्वार : समाजवादी विचारक स्व.डा.मनोहर लोहिया की 112वीं जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। स्व.लोहिया की जयंती पर पुल जटवाड़ा स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद डा.भगवानदास राठौर ने कहा कि महान समाजवादी विचारक डा.राममनोहर लोहिया के विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे।

समाजवादी पार्टी लोहिया के विचारों को लेकर आगे बढ़ रही है। सपा कार्यकर्ता उनके विचारों को जन-जन तक पहंुचाने का कार्य करेंगे। युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव ने डा.लोहिया को नमन करते हुए कहा कि डा.लोहिया ने हमेशा समाज के शोषित, वंचित वर्ग की आवाज उठायी और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

उनके विचारों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। समाजवादी विचारधारा सभी वर्गो के उत्थान में विश्वास रखती है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनहित में अनेकों फैसले लेकर जनता को सुविधाएं प्रदान की। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ।

समाजवादी विचारधारा को प्रचारित प्रसारित करने में अपना योगदान देना चाहिए। स्व.लोहिया का जीवन सदैव ही मानव कल्याण में समर्पित रहा। उनके विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की उन्नति में योगदान दें।

लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि डा.राममनोहर लोहिया देश के करोड़ों लोगों की आवाज थे। उन्होंने हमेशा गरीब, किसान, मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर शिवकुमार कश्यप, कार्यालय प्रभारी मंगता हसन, राजन राठौर, रिंकू, बंटी, गोपाल आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नकली नोट बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने वाले दो शातिर गिरफ्तार
Next: भगवान शिव के भक्तों की आस्था मौसम की दुश्वारियों पर पड़ रही भारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.