Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भगवान शिव के भक्तों की आस्था मौसम की दुश्वारियों पर पड़ रही भारी
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

भगवान शिव के भक्तों की आस्था मौसम की दुश्वारियों पर पड़ रही भारी

30/03/2022
भगवान शिव के भक्तों की आस्था मौसम की दुश्वारियों पर पड़ रही भारी

रुड़की : भगवान शिव के भक्तों की आस्था मौसम की दुश्वारियों पर भारी पड़ रही है। शनिवार सुबह से ठंडी हवा के साथ रिमझिम बारिश हो रही है, लेकिन कंधे पर रखी कांवड़ में गंगाजल और मुंह मे बोल बम के जयकारे लगाते हुए कांवड़ियों के कदम रुक नहीं रहे हैं।

हर साल फाल्गुन और सावन महीने की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इनमें श्रावणी शिवरात्रि को ज्यादा महत्व दिया जाता है। पर फाल्गुनी शिवरात्रि पर भी उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल की कांवड़ लेकर पैदल अलग-अलग शिवालयों में चढ़ाते हैं। इस बार भी कंधे पर कावड़ रखे शिवभक्तों का रेला लक्सर, खानपुर होते हुए पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) की तरफ जा रहे हैं।

शनिवार को मौसम अत्यंत खराब रहा। ठंडी हवाओं के साथ ही दिन में लगातार बूंदाबांदी भी होती रही। लेकिन मौसम की यह दुश्वारी भी शिवभक्तों के कदम नहीं रोक पा रही है। कंधे पर गंगाजल की कांवड़ लिए भोले के भक्तों का रेला रिमझिम बारिश में भी भीगने से बचने के लिए कपड़ों के ऊपर प्लास्टिक की बरसाती पहनकर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते दिखाई दिए।

हरिद्वार से जल लेकर पैदल लौट रहे गाजियाबाद के श्रद्धालु रवि कुमार, कृष्ण चंद शर्मा, प्रेम शर्मा, मुकेश सोनी ने बताया कि कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपनी अपनी मन्नत के अनुसार अलग-अलग शिवालयों में चढ़ाते हैं। हरिद्वार से अपने गंतव्य तक की पैदल दूरी का हिसाब लगाने के बाद ही वे घर से जल भरने निकलते हैं।

ऐसे में वे यदि किसी भी कारण से बीच मे रुकते हैं, तो वे चतुर्दशी तक अपनी मंजिल पर नहीं पहुंच सकते। इसलिए बारिश में भी कांवड़िये लगातार चलते रहते हैं। शामली के शिवभक्त दामोदर सिंह, रानी वर्मा, अखिल वर्मा का कहना है कि वे शिव का नाम लेते हुए पैदल चलते हुए उन्हें किसी भी दिक्कत का अहसास नहीं हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार।। जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्व.राममनोहर लोहिया को नमन
Next: भौतिक विकास के साथ-साथ कुछ भाषाएं आगे चल पाती हैं और कुछ नहीं : कौल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.