Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा मौत का कारण
  • ऊधम सिंह नगर

युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा मौत का कारण

RNS INDIA NEWS 21/06/2023
faansi-hang-e1683481615242

रुद्रपुर। पड़ोसी द्वारा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाए जाने तथा परिवार पर झूठा मुकदमा दायर करने से आहत युवती ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें पड़ोसी सहित उसके परिवार को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट कब्जे में लेने के साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार झा कॉलोनी निवासी संध्या यादव (26) पुत्र बाढू यादव बुधवार को घर में अपने छोटे भाई के साथ थी। पिता बाढू परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आनंदपुर किच्छा में बन रहे अपने मकान का काम देखने गए थे। दोपहर संध्या ने छोटे भाई मनीष को किसी काम से घर से बाहर भेज दिया। कुछ देर के बाद जब भाई मनीष घर लौटा, बहन संध्या को फांसी के फंदे पर झूलता देख हक्का-बक्का रह गया। आनन-फानन में उसने संध्या को फंदे से नीचे उतारा। जिसके बाद उसने पंतनगर के सुरक्षा कर्मियों और पड़ोस के लोगों को बुलाया। लोगों ने संध्या को पंतनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों न उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। लेकिन रुद्रपुर चिकित्सालय जाते वक्त संध्या ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता बाढू यादव और परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस दौरान परिवार के लोगों को संध्या द्वारा छोड़ा गया सुसाइड नोट भी मिला। जिसे उन्होंने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया गया है कि दो साल पूर्व संध्या ने पड़ोसी के विरुद्ध एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर आरोपी पड़ोसी को जेल भी हुई। जमानत पर आने के बाद पड़ोसी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में था। प्रभारी निरीक्षक पंतनगर आरएस डांगी ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

पड़ोसी और पूरा परिवार कर रहा था मानसिक रूप से परेशान
आत्महत्या से पूर्व संध्या यादव ने सुसाइड नोट लिखा। सुसाइड नोट में कहा कि गत 9 फरवरी 2018 को उसने पड़ोस में रहने वाले कैलाश यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद कैलाश यादव को जेल भी जाना पड़ा। इसके बाद से ही कैलाश यादव और उसका परिवार मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। कैलाश के परिवार ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर संध्या के परिवार के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी थी। जिसके बाद कैलाश यादव की तरफ से संध्या के परिवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवा दिया था। साथ ही सुसाइड नोट में संध्या ने कहा है कि कैलाश यादव सहित उसकी पत्नी तीन बेटियां आते-जाते उन्हें और उनके परिवार को भद्दी गालियां देने के साथ धमका रहे थे। जिस कारण मानसिक रूप से परेशान होकर उसे मौत का रास्ता चुनना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: बाईक से स्मैक तस्करी कर रहे बरेली के 02 तस्कर गिरफ्तार, 5.92 लाख की स्मैक बरामद
Next: 30 सितंबर तक हल्द्वानी स्टेडियम का काम पूरा हो जाएगा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.