Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवाओं ने की गणेश घाट की सफाई
  • हरिद्वार

युवाओं ने की गणेश घाट की सफाई

RNS INDIA NEWS 20/10/2022
rns featured image new

हरिद्वार। प्रतिवर्ष गंगा बंदी के दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों द्वारा अभियान चलाकर गंगा की सफाई की जाती थी। इस वर्ष कुछ संगठन ही गंगा की सफाई करते नजर आए। बुधवार को युवाओं के एक समूह ने गंगा प्रेमी महेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में गणेश घाट पर सफाई अभियान चलाया। अभियान में युवाओं के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए और आमजन के साथ सिंचाई विभाग, स्थानीय प्रशासन, सामाजिक धार्मिक संस्थाओं को गंगा को स्वच्छ, निर्मल, अविरल बनाए रखने का संदेश दिया। घाट पर मौजूद संतों व श्रद्धालुओं ने युवाओं के प्रयासों की सराहना की। गंगा प्रेमी महेंद्र बिष्ट ने बताया कि हर वर्ष गंगा बंदी के दौरान वे गंगा सफाई के लिए अभियान चलाते हैं। अभियान में उनके साथ युवा, स्कूलों के छात्र भी उत्साह से भाग लेते हैं। महेंद्र बिष्ट ने बताया कि अभियान के तहत घाट के आसपास गंगा में जमा कूड़ा, पुराने कपड़े, पॉलीथीन आदि निकाले गए। उन्होंने कहा कि गंगा में बड़ी संख्या में पॉलीथीन मिलने से साफ है कि प्रतिबंध व तमाम जागरूकता अभियान निष्प्रभावी साबित हो रहे हैं। गंगा को स्वच्छ रखना सभी का दायित्व है। गंगा सफाई में अमन बिष्ट, वैदिक सिंह, सागर, मोहित, रोहित, रिशु सोढ़ी आदि सहित कई युवा शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने लिया आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा
Next: मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.