Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • मलबा आने से बुढ़ाकेदार मोटर मार्ग बंद, 60 से अधिक गांवों का संपर्क कटा
  • टिहरी

मलबा आने से बुढ़ाकेदार मोटर मार्ग बंद, 60 से अधिक गांवों का संपर्क कटा

RNS INDIA NEWS 30/07/2021
rns featured image new

नई टिहरी। बालगंगा तहसील के चमियाला-बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग पर चट्टान खिसकने के कारण भारी मलबा व पत्थर आने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। जिस कारण दो पट्टियों के 60 से अधिक गांवों का पूरी तरह संपर्क कट गया है। भले ही लोनिवि मलबा हटाने में जुट गया है। लेकिन ग्रामीणों को सुबह से सडक़ बंद होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह सात बजे से बंद हुये मोटर मार्ग खोलने को लोनिवि विभाग मलबे को हटाने में जुटा है। लेकिन भारी बोल्डरों को जेसीबी मशीन से हटाना संभव नही हो पा रहा है। इसलिए विभाग बोल्डरों को ब्लास्टिंग से तोडऩे की कवायद में जुटा है। लोनिवि से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण छतियारा-खवाड़ा मोटर मार्ग से शुक्रवार सुबह 7 वजे के करीब चट्टान खिसककर बूढाकेदार मार्ग पर आ गई। जिस कारण दोनों मोटरमार्ग पूरी तरह बंद हो गए। जिससे बासर व थाती कथूड पट्टियों का तहसील व ब्लाक मुख्यालय से संपर्क कट गया है। सूचना पर लोनिवि के ईई डीसी नौटियाल मौके पर पहुंचे हैं व सडक़ को खोलने के प्रयास में जुट हैं। लेकिन भारी बोल्डरों को जेसीबी से हटाना संभव नही हो पा रहा है। लिहाजा ड्रिलिंग कर पत्थरो को तोड़ा जा रहा है। फिलहाल 8 घंटे से अधिक बीत जाने पर भी मार्ग को नही खोला जा सका है। ईई डीसी नौटियाल ने बताया कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौके पर तैनात है। मार्ग को खोलने का काम किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मांगों को लेकर आशाओं का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
Next: युवक-युवती की आत्महत्या का नहीं हुआ खुलासा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.