Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • थलीसैंण में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास, बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती
  • पौड़ी

थलीसैंण में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास, बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 17/05/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। थाना क्षेत्र के रौली गांव में शनिवार शाम एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया। इस हमले में युवक 45 फीसदी झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रौली गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (40) पर गांव के ही आनंद सिंह ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 108 आपातकालीन सेवा की मदद से घायल वीरेंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है। थानाध्यक्ष नेगी ने बताया कि आरोपी आनंद सिंह घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का प्रयास के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बताया कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है। पीड़ित वीरेंद्र सिंह खतरे से बाहर है, हालांकि वह 45 फीसदी झुलस गया है। फरार आरोपी का हाथ भी झुलसा बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दयाकृष्ण कांडपाल पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य मनोनीत
Next: गंगा में नहाते हुए युवक तेज बहाव में बहकर लापता

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.