Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगा में नहाते हुए युवक तेज बहाव में बहकर लापता
  • हरिद्वार

गंगा में नहाते हुए युवक तेज बहाव में बहकर लापता

RNS INDIA NEWS 17/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास गंगा में नहाते समय युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और जल पुलिस की टीम ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। रविवार को भी तलाश जारी रही। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब सात बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि जटवाड़ा पुल के पास एक युवक गंगा में बह गया है। पुलिस बल मौके पर रवाना किया गया और जल पुलिस को भी अलर्ट किया गया। बताया गया कि पौड़ी-गढ़वाल निवासी 25 वर्षीय विजेंद्र पोखरियाल हरिद्वार आया हुआ था। वह अपनी मंगेतर के साथ जटवाड़ा पुल के निकट गंगा घाट पर बैठा था। इसी दौरान वह गंगा में नहाने उतर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक तैरते हुए कुछ दूर आगे निकल गया और अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना के बाद मंगेतर और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और जल पुलिस ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थलीसैंण में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास, बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती
Next: पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.