Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक को ब्लैकमेल कर हजारों रुपए ठगे
  • देहरादून

युवक को ब्लैकमेल कर हजारों रुपए ठगे

RNS INDIA NEWS 28/02/2021
rns featured image new

देहरादून। एक युवक को वीडियो कॉल करके आपत्तिजनक बातें करने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी के नाम पर हजारों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त युवक ने युवती और उसके साथी पर ब्लैकमेल कर हजारों रुपए ठगी करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने परेशान होकर इसकी शिकायत साइबर सेल में की। पुलिस ने पीडि़त युवक की तहरीर के आधार पर युवती और उसके साथी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे कार्रवाई जारी है। गौर हो कि कैंट क्षेत्र निवासी पीडि़त ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 दिसंबर 2020 को पीडि़त को एक युवती ने वीडियो कॉल किया और बातों में फंसा कर आपत्तिजनक बातें करना शुरू कर दिया। उसके बाद 31 दिसंबर 2020 को युवती ने पीडि़त के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा और वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने के नाम पर धमकी दी। वीडियो अपलोड न करने के एवज में युवती ने रुपयों की मांग की और यूपी के बताए खाता नंबर पर रुपए ट्रांसफर करने को कहा। पीडि़त युवक द्वारा युवती द्वारा बताए खाता नंबर में रुपए डाल दिए गए। 3 जनवरी को पीडि़त को एक युवक ने फोन कर खुद को क्राइम ब्रांच दिल्ली में तैनात बताकर रुपए मांगे। पीडि़त ने डर से जितने रुपए कहे खाते में डाल दिए। ये सिलसिला लगातार चलता रहा। इस तरह युवती और उसके साथियों ने पीडि़त से षड्यंत्र रचकर 92 हजार रुपए ठग लिए। पीडि़त द्वारा रुपए ना देने पर आरोपी पुलिस और कस्टम विभाग जैसी वर्दी पहनकर युवक को धमकाने लगे। थाना कैंट प्रभारी विद्या भूषण नेगी ने बताया कि पीडि़त द्वारा साइबर सेल में शिकायत के बाद युवती और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसान आंदोलन के प्रति समर्थन जुटाने टिकैत पांच राज्यों का करेंगे दौरा
Next: अल्मोड़ा: खतरे का सबब बनती डाइट की निर्माणाधीन चहारदीवारी से गिरती मिट्टी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.