Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो गिरफ्तार
  • पौड़ी

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/11/2025
default featured image

पौड़ी(आरएनएस)। सतपुली थानाक्षेत्र में एक युवक की गुमशुदगी में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की थी। जांच के दौरान ही मृतक का नर कंकाल भी पुलिस ने बरामद किया था। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि बीते 23 सितंबर को असवालस्यूं निवासी अरुण कुमार बडोला ने सतपुली थाने में शिकायत दर्ज करवाई की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया कि दो युवकों ने उसके भाई विमल चन्द्र बडोला को फोन पर डराकर, धमकाकर व बहला-फुसलाकर सतपुली बुलाया, जिसके बाद से वह लापता हो गया। बताया कि पीड़ित की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। जांच के दौरान सतपुली के उखलेत से गुमशुदा विमल बडोला का नर कंकाल बरामद हुआ। जांच में पता चला कि युवक ने आत्महत्या की। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर अवशेषों को फोरेंसिक परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस को जांच के दौरान सुधीर चंद्र बडोला पुत्र स्व. श्री जगदीश प्रसाद बडोला, निवासी- धोलीधार, कुड़ी अस्वालस्यु और गणेश शंकर बलूनी पुत्र स्व. हरिप्रसाद बलूनी, निवासी- जामरी, पट्टी कंडवालस्यु की युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में संलिप्ता मिली। जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसआई रियाज अहमद, कांस्टेबल सुरेश शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लों ने सरकार से मांगी नौकरी और पेंशन
Next: बेटी की शिकायत पर पिता समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

शोभायात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, आठ घायल, एक की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.