Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बड़ेथ स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ और एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश
  • पौड़ी

बड़ेथ स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ और एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 21/03/2026
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। सीएमओ ने जिले के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका मिला तो कहीं सीएचओ और एएनएम अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बड़ेथ स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ और एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण, कांडाखाल व पौखाल का निरीक्षण किया। उन्होंने पौखाल में चिकित्सक नहीं होने पर कांडाखाल अस्पताल के चिकित्सक को तीन-तीन दिन के रोस्टर के आधार पर दोनों अस्पतालों की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं द्वारीखाल के बड़ैथ के निरीक्षण के दौरान सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) और एएनएम अनुपस्थित मिले। सीएमओ डॉ. शुक्ला ने बताया कि इस मामले में दोनों कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा जबकि कांडाखाल अस्पताल में चिकित्साधिकारी व सीएचओ की कार्यप्रणाली असंतोषजनक मिलीं। सीएमओ ने कोटद्वार के सिटी हॉस्पिटल का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल बंद मिला। इस पर उन्होंने संबंधित चिकित्साधिकारी का स्पष्टीकरण मांगा और उन्हें मुख्यालय तलब किया। लालपानी अस्पताल का निरीक्षण कर सीएमओ ने सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया। साथ ही अस्पताल की चहारदीवारी निर्माण व तारबाड़ करने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुस्तक प्रकाशन अनुदान योजना में गणेश पांडेय की कुमाउनी पांडुलिपि चयनित
Next: सड़क न होने से परेशान विकोल गांव के ग्रामीण, चक्का जाम की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.