Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक की मौत मामले में तीन लोगों से पूछताछ
  • देहरादून

युवक की मौत मामले में तीन लोगों से पूछताछ

RNS INDIA NEWS 20/12/2020
rns featured image new

जंगल में पेड़ पर लटका मिला था युवक का शव

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डुमेट बाड़वाला के जंगल में शनिवार को पेड़ पर लटका मिला युवक के शव मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने तीन लोगों पर लेनदेने का मामला बताकर पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस परिजनों की आशंका पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले की भी जांच कर रही है। जिसमें पुलिस ने तीन लोगों से पूछताछ की है। शनिवार सुबह को डुमेट बाड़वाला के जंगल में विरपा थापा पुत्र राजेंद्र थापा निवासी डुमेट बाड़वाला का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला। शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को जांच में बताया कि तीन लोगों से उसका लेनदेन का मामला चल रहा था। जिससे युवक की मौत को लेकर परिजनों ने आशंका जाहिर की है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी डाकपत्थर कुंदनराम ने बताया कि 17 दिसंबर को युवक घर से लापता हुआ था। सर्विलांस पर जांच में युवक की मोबाइल फोन लोकेशन 17 दिसंबर शाम को घटना स्थल डुमेट के जंगल की मिली है। लेनदेन के मामले में मृतक के परिजनों ने जिन तीन लोगों के नाम बताये और आशंका व्यक्त की है उनसे भी पूछताछ की जा रही है। लेकिन जिन तीन लोगों के नाम परिजनों ने बताया उनकी लोकेशन युवक के विपरीत भिन्न-भिन्न स्थानों की मिली है। युवक के मोबाइल में यह भी खंगाला जा रहा है कि घटना के दिन मृतक की किन-किन लोगों से बात हुई और क्या बातचीत हुई। इस संबंध में भी जानकारी ली जा रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक ने फांसी के फंदे में जिस नाइलोन की रस्सी का प्रयोग किया वह सुबह घर से निकलने के बाद उसने बाड़वाला में जिस व्यापारी से खरीदी थी उस व्यापारी ने रस्सी खरीदने की पुष्टी की है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद काफी कुछ जानकारी हासिल हो सकेगी। पुलिस इस बिंदु पर भी काम कर रही है कि किसी ने युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित तो नहीं किया है। इसके बारे में लेनदेन करने वाले तीनों युवकों से भी पूछताछ की जा रही है।

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंगीठी जलाते समय महिला झुलसी
Next: जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.