Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास में केस
  • देहरादून

युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास में केस

RNS INDIA NEWS 08/07/2022
rns featured image new

देहरादून। रॉग नंबर डायल होने पर मिले युवक से युवती की बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि उसने होटल में बुलाकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान युवती की बहन होटल में पहुंच गई। तब खुलासा हुआ कि युवक अपना धर्म छिपकार उससे बातचीत कर रहा था।
रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि एक युवती ने तहरीर दी। वह किसी को फोन कर रही थी। इस दौरान उससे गलत नंबर डायल हो गया। सामने से किसी युवक ने फोन उठाया। युवती से बात हुई तो उसने अपना नाम अमन बताया। इसके बाद युवती ने फोन काट दिया। आरोप है कि युवक इसके बाद हर रोज उसे हाय, गुड मार्निंग आदि के मैसेज भेजने लगा। तब दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। युवक ने युवती से उसके पूरे परिवार और कामकाज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अपना प्रभाव बनाने के लिए युवती को पेटीएम के जरिए बीस हजार रुपये भेज दिए। आरोपी ने फिर युवती को मिलने का दबाव बनाया। युवक क्रास रोड मॉल के पास युवती से मिला और मसूरी लेकर चला गया। वहां आराम करने का बहना बनाकर होटल में कमरा बुक कराया। जिसमें अपनी आईडी के बजाए युवती की आईडी दिलाई। दोनों होटल के कमरे में चले गए। आरोप है कि वहां अमन नाम बताने वाले युवक ने युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। इस बीच युवती की बहन होटल में पहुंच गई। तब पता लगा कि आरोपी का असली नाम जावेद मलिक है और वह पहले से शादीशुदा है। युवती ने दून लौटकर उसके खिलाफ रायपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुर्वेद विवि में अब नया विवाद, लैब में डंप पड़ी 50 लाख की मशीनों पर टकराव
Next: कपकोट में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई तीव्रता

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.