Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आयुर्वेद विवि में अब नया विवाद, लैब में डंप पड़ी 50 लाख की मशीनों पर टकराव
  • देहरादून

आयुर्वेद विवि में अब नया विवाद, लैब में डंप पड़ी 50 लाख की मशीनों पर टकराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2022
rns featured image new

देहरादून। आयुर्वेद विवि में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। विवि में शासन स्तर पर अनियमितताओं, धांधलियों की जांच कराई जा रही है। वहीं कुलपति की जांच रिटायर्ड जज से कराई जा रही है। अब यहां पर छह माह से डंप पड़ी करीब 50 लाख रुपये की मशीनों को लेकर टकराव हो गया है। प्रभारी कुलसचिव ने जहां एक असिस्टेंट प्रोफेसर को नोटिस दिया। जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर ने भी प्रभारी कुलसचिव पर आरोप लगा परिसर निदेशक से शिकायत की है।

प्रभारी कुलसचिव डा. राजेश अधाना ने एक जुलाई को परिसर में बॉयोमेडिकल संकाय मुख्य परिसर में शोध कार्य के लिए आई आरटीपीसीआर, टेसू कल्चर, सेल लाइन वर्क आदि करीब 50 लाख रुपये की मशीनों का निरीक्षण करने गए थे। उक्त कक्ष में डा. रूप श्री नाथ द्वारा अवैध तरीके से ताला लगाने का आरोप है। कर्मचारी अमन कुमार के मोबाइल से उनसे बात की गई। उन्होंने चाबियां देने से मना कर दिया और अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर डा. नाथ को नोटिस देकर छह माह से ताला लगाए जाने , उसकी वजह से प्रोजेक्ट लंबित होने, किसके आदेश पर ताला लगाने संबंधी नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। उधर, असिस्टेंट प्रोफेसर डा. रूप श्री नाथ ने परिसर निदेशक और विभागाध्यक्ष को शिकायत की है जिसमें उन्होंने कहा कि वह बीएनवाईएस की लिखित परीक्षा में थी। आरोप है कि प्रभारी कुलसचिव का उन्हें फोन आया और उनसे चाबियां मांगी, उन्हें विभागाध्यक्ष या परिसर निदेशक से वार्ता करने को कहा। आरोप है कि उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कॅरियर बर्बाद करने की बात कही। उसके बाद देखा कि ताला तोड़ दिया गया है और कुछ सामान गायब है। व्हाट्सएप पर एक नोटिस भेज दिया गया।

छह माह से शोध कार्य प्रभावित हो रहा था, इसके संबंध में मशीनों को लेकर एक कर्मचारी के फोन से बात की थी। अभद्रता जैसी कोई बात नहीं है। ताला नहीं तोड़ा गया है। नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है। पहले ताला लगे होने की जानकारी मिली थी, बाद में वहां ताला लगा नहीं मिला। कई कर्मचारी वहां पर थे, उन्हीं से बात की गई है। मशीनों को क्रियाशील किया जा रहा है।
डा. राजेश अधाना, प्रभारी कुलसचिव

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खातों में पंजीकृत मोबाइल बदलकर ठगी में तीन बैंक अफसर गिरफ्तार
Next: युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास में केस

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.