Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक के गंगा में कूदने के मामले की जांच एएसपी सुयाल को सौंपी
  • देहरादून

युवक के गंगा में कूदने के मामले की जांच एएसपी सुयाल को सौंपी

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस की हिरासत से भागकर गंगा में कूदने वाले युवक के मामले में एसएसपी पौड़ी ने एएसपी शेखर सुयाल को जांच सौंपी है। वहीं तीसरे दिन भी केदार भंडारी का गंगा में पता नहीं चल पाया। लक्ष्मणझूला पुलिस की हिरासत से भागकर गंगा में कूदने वाला युवक केदार भंडारी पुत्र लक्ष्मण भंडारी उत्तरकाशी जिले के चुनेर, पोस्ट ऑफिस धौंतरी का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार तपोवन में वह होटल के काम मांगने आया था। इसी बीच मुनिकीरेती पुलिस ने चेकिंग के दौरान सफेद रंग का कट्टा उससे बरामद किया। इसमें कुछ सामान रखा था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान युवक ने किसी दानपात्र से चोरी की बात कबूली थी। इसके बाद मुनिकीरेती पुलिस ने चोरी का मामला लक्ष्मणझूला क्षेत्र का होने पर वहां की पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। आवश्यक कार्रवाई के बाद सोमवार को लक्ष्मणझूला पुलिसअपने साथ केदार को ले आई। यहां पर वह पुलिस पूछताछ से घबरा गया। इससे पहले पुलिस कुछ कार्रवाई करती। वह पुलिस को चकमा देखकर भाग गया और किरमोला घाट से होते हुए लक्ष्मणझूला पुल से गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस के हाथ पांव फूल गए। युवक की गंगा में तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। एसएसपी पौड़ी यशंवत सिंह चौहान तक मामला पहुंचा। इसके बाद मंगलवार को एएसपी शेखर सुयाल और सीओ श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल ने थाना निरीक्षक संतोष कुंवर से घंटों पूछताछ की थी। फिलहाल केदार भंडारी के गांव से उसके परिजन और ग्राम प्रधान थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने मामले सच्चाई से उन्हें अवगत कराया। परिजनों की ओर से मामले में कोई तहरीर भी नहीं दी गई। वहीं एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच एएसपी शेखर सुयाल को सौंपी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीशमबाड़ा प्लांट हटाने की मांग को निकाली रैली
Next: नंदा महोत्सव में होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.