Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नंदा महोत्सव में होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • नैनीताल

नंदा महोत्सव में होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new


नैनीताल।
आगामी एक से सात सितंबर तक होने वाले मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती को लेकर विभाग ने जिम्मेदारी सौंप दी है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बुधवार को पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित वार्ता में एसएसपी भट्ट ने कहा, इस वर्ष महोत्सव में एकाएक भीड़ बढ़ने की संभावना है। जिसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। हल्द्वानी की ओर से आने वाले लोगों को रूसी बाईपास में रोका जाएगा। कालाढूंगी मार्ग से आने वाले लोगों को नारायण नगर और भवाली से आने वालों को पाइंस क्षेत्र में रोका जाएगा। जहां से चेकिंग के बाद ही नगर में प्रवेश दिया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर संबंधित स्थानों से शहर तक शटल सेवाएं प्रभावी की जाएंगी। इस बार सादी वर्दी में पुलिस जवान जगह-जगह ड्यूटी करेंगे। चोरी समेत अन्य अपराधिक घटनाएं न हो इसके लिए अलग से पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। सीनियर सिटीजन के लिए दस महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। मेला परिसर में एक एसपी, दो सीओ, 4 एसआई, 12 एलएसआई व सौ जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। इस मौके पर सीओ विभा दीक्षित, कोतवाल प्रीतम सिंह, एसओ रोहिताश सागर आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक के गंगा में कूदने के मामले की जांच एएसपी सुयाल को सौंपी
Next: सरखेत में किशोर समेत तीन शव मिले, दो अभी भी लापता

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.