Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शीशमबाड़ा प्लांट हटाने की मांग को निकाली रैली
  • देहरादून

शीशमबाड़ा प्लांट हटाने की मांग को निकाली रैली

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ पछुवादून संयुक्त समिति, स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सेलाकुई बाजार से लेकर शीशमबाड़ा प्लांट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान काले झंडे हाथ में लिए प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम देहरादून और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बुधवार सुबह दस बजे पछुवादून संयुक्त समिति के नेतृत्व में स्थानीय निवासी, पूर्व सैनिक संगठन, उद्योग व्यापार मंडल, महांकाल सेवा समिति, गढ़वाल सभा, बाहती समाज, खाटू श्याम सेवा समिति के लोग शहीद सतेंद्र चौक के समीप एक कांपलेक्स परिसर में एकत्र हुए। यहां से प्रदर्शनकारी हाथों में काले झंडे और तख्तियां लेकर रैली लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे। पेट्रोल पंप से रैली मेन बाजार सेलाकुई, राजा रोड होते हुए राजावाला रोड चौराहे से शीशमबाड़ा प्लांट पहुंची। जहां प्लांट के गेट पर जमकर प्रदर्शन करते हुए नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, धरना स्थल पर आयोजित जनसभा में प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाये। कहा कि मंगलवार रात को नगर निगम के अधिकारियों के इशारे पर भारी पुलिस बल धरना स्थल पर एकत्र कर प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस कर्मियों ने धक्कामुक्की की। लेकिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के जुट जाने के कारण प्रदर्शनकारियों को मिले जनसमर्थन को देख प्रशासन और पुलिस की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर नगर निगम तक प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरित करने के दावे कर रहे हैं। हमने तो सिर्फ प्लांट को हटाने की समय सीमा को लिखित रूप से मांगा है। जिससे जनता को गुमराह न किया जा सके। लेकिन नगर निगम व जिला प्रशासन लिखित समय सीमा देने को तैयार नहीं है। कहा कि जब तक नगर निगम व जिला प्रशासन प्लांट को हटाने के लिए निर्धारित समय सीमा लिखकर नहीं देता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रैली में पछुवादून संयुक्त समिति के अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड, सचिव राजेंद्र राज गंगसारी, विजयपाल सिंह बर्तवाल, शूरवीर सिंह चौहान, विनोद अग्रवाल, वीर सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, विनय बंसल, रविदास, विनोद कश्यप, भागमल बंसल, अमित अग्रवाल, अमित पंवार, अशोक नेगी, हर्षदीप गुप्ता, प्रकाश भट्ट, अरुण रायसिंह, प्रेमलाल कोठारी, सपना शर्मा, नीलम थापा, पूनम पंवार, आशा रावत, किरण व गणेश जोशी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाखामंडल में पुलिस चौकी खोलने की मांग
Next: युवक के गंगा में कूदने के मामले की जांच एएसपी सुयाल को सौंपी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.