Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवक की गोली मारकर हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

युवक की गोली मारकर हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/08/2020
06 (6)

काशीपुर । कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर क्षेत्र में घर से बाहर खींच कर युवक को गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है । आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बता दें कि कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर, पत्थर पुरी निवासी गौरव का ग्राम गोविंद नगर खत्ता निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की पीरुमदारा क्षेत्र निवासी युवक से करीब 2 महीने पहले शादी हो गई । शादी के बाद भी उनकी आपस में बातें होती रही। सोमवार की तडक़े युवती ने फोन कर युवक को पीरु मदारा बुला लिया और वहां से बाइक पर बैठकर युवक के घर पहुंच गई। ससुराल से युवती के गायब होने पर ससुर ने पीरु मदारा चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती के परिजनों को जब उसके गौरव के घर होने की जानकारी मिली तो बाइक और कार में सवार सात लोग गौरव के घर पहुंच गए। उन्होंने मारपीट के बाद घर से बाहर खींच कर गौरव को तमंचे से गोली मार दी थी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में गौरव ने दम तोड़ दिया था। गौरव के भाई दीपक ने ग्राम गड़ीनेगी निवासी दलजीत सिंह, मनजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, गोविंद नगर खता निवासी महेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह, संदीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, सोनू सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, ग्राम भीमनगर निवासी काला सिंह तथा ग्राम सेमलपुरी निवासी संदीप पुत्र ज्ञानचंद के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। वहीं घटना के बाद दलजीत सिंह ने कुंडेश्वरी चौकी पहुंच सरेंडर कर दिया था । पुलिस ने दलजीत के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया था। पुलिस ने दबिश देकर अन्य आरोपी मनजीत सिंह, लखविंदर सिंह और संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
दलजीत के खिलाफ आर्म्स एक्ट का भी केस दर्ज
काशीपुर । पुलिस ने कुंडेश्वरी चौराहे पर हवाई फायरिंग के बाद चौकी में सरेंडर करने आए दलजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट का भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने दलजीत के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया था। बताया जा रहा है दलजीत ने ही तमंचे से गौरव के गोली मारी थी।

हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है । शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -मनोज ठाकुर,सीओ ,काशीपुर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एटीएम कार्ड एक्टिवेट करके के नाम पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री से 94 हजार 789 रुपये की ठगी
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने एक लाख बासठ हजार का गांजा किया बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.