Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • यूट्यूबर बिरजू मयाल पर एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • अल्मोड़ा

यूट्यूबर बिरजू मयाल पर एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 25/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले यूट्यूबर बिरजू मयाल के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में मामला दर्ज किया गया है। उन पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला नगर निगम में कार्यरत पर्यावरण मित्र महेश (पुत्र नंद किशोर वाल्मीकी) से जुड़ा है। महेश के अनुसार, 25 मार्च की सुबह माल रोड स्थित हाईटेक शौचालय में पानी न होने के कारण उन्होंने इसे 11 बजे तक बंद रखने की बात कही थी। इस पर बिरजू मयाल ने उनके साथ अभद्रता की, हाथ पकड़कर धक्का-मुक्की की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। साथ ही, उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

महेश का यह भी आरोप है कि बिरजू मयाल ने पर्यावरण मित्रों की तुलना कुत्तों और बंदरों से की, जिससे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों में रोष फैल गया। इस घटना के विरोध में पर्यावरण मित्रों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया और मेयर अजय वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खटीमा-पीलीभीत रोड का पैचवर्क नहीं होने से भाजपाई नाराज
Next: पुलिस सत्यापन नहीं कराने पर कबाड़ व्यवसायी पर जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.