Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूपी सरकार द्वारा लव जिहाद के खिलाफ बनाए गए कानून का किया समर्थन
  • देहरादून

यूपी सरकार द्वारा लव जिहाद के खिलाफ बनाए गए कानून का किया समर्थन

RNS INDIA NEWS 26/11/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लव जिहाद के खिलाफ बनाए गए कानून का उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने समर्थन किया है। सायरा बानो ने इसे पूरे भारत में लागू करने की जरूरत बताई है। साथ ही कहा कि इससे तमाम मासूम बच्चियां बर्बाद होने से बचेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड में इस कानून को लागू करवाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात करेंगी। उत्तर प्रदेश में बीते कुछ सालों में लव जिहाद के कई मामले सामने आए। जिनमें युवतियों को पहले प्रेम जाल में फंसाकर फिर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया है। इस तरह के मामलों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जबरन धर्मांतरण पर दस साल की कैद का प्रावधान कर दिया है। अब यूपी में जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले सलाखों के पीछे होंगे। वहीं, तीन तलाक के खिलाफ लंबी जंग लडऩे वाली और वर्तमान में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने इस कानून की तारीफ की है। सायरा बानो ने बताया कि अब मासूम बच्चियों को गलत रास्ते पर धकेलने वालों पर कानून का शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं देश के किसी भी हिस्से में हो सकती हैं। इसलिए अगर इस कानून को देश भर में लागू कर दिया जाए तो ठीक होगा। यह कानून सिर्फ यूपी नहीं बल्कि पूरे देश के लिए उपयोगी है। लव जिहाद की दुश्वारियां को बताते हुए सायरा बानो ने कहा कि लोग मासूम बच्चियों को अपने चंगुल में फंसा कर गलत रास्ते पर ले जाते हैं। उनका परिवार उनके साथ नहीं होता। उनका धर्म जबरदस्ती बदलवाया जाता है। उनका कोई पक्षधर नहीं होता, ऐसे में उनके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह के मामले नहीं आए हैं। ज्यादातर मामले यूपी में ही सामने आए हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड में इस कानून को लागू करवाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात करेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिन्दी अनुवाद का समय बचाने व गलती के डर से अनलॉक दिशा निर्देश अंग्रेजी में जारी हुये
Next: पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.