Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हिन्दी अनुवाद का समय बचाने व गलती के डर से अनलॉक दिशा निर्देश अंग्रेजी में जारी हुये
  • देहरादून

हिन्दी अनुवाद का समय बचाने व गलती के डर से अनलॉक दिशा निर्देश अंग्रेजी में जारी हुये

RNS INDIA NEWS 26/11/2020
rns featured image new

सूचना अधिकार के अन्तर्गत राज्य आपदा प्राधिकरण की उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ खुलासा

देहरादून। उत्तराखंड अनलॉक सम्बन्धी गाइडलाइन केे शासनादेशों में निर्देेश अंग्रेजी भाषा में जारी करने के सम्बन्ध में उत्तराखंड राज्य विभाग प्राधिकरण का कहना है कि भारत सरकार के दिशा निर्देशों का हिन्दी अनुवाद करने मेें लगने वाले समय को बचाने तथा अनुवाद करने में हो सकने वाली त्रुटि के कारण ऐसा किया गया हैै। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने राज्य आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव कार्यालय सेे अनलॉक गाइडलाइनों के निर्देश अगं्रेजी में जारी होने सहित इसके जारी करने सम्बन्धी विभाग से सूचनायें मांगी थी। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इसे हस्तांतरित कर दिया गया तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के लोक सूचना अधिकारी डा0 पीयूष रौैतेला ने अपने पत्रांक 718 दिनांक 28 अक्टूबर 2020 से सूचना उपलब्ध करायी है। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार अनलॉक सम्बन्धी शासनादेश केे निर्देेशों को अंग्रेजी में उल्लेखित करने के आधारों के सम्बन्ध में सूचना दी गयी है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समय समय पर (माह के अंत में) अनलॉक सम्बन्धी गाइडलाइन (दिशा निर्देशों) अंग्रेजी भाषा में निर्गत किये जाते है। भारत सरकार द्वारा निर्गत दिशा निर्देेशों में स्थानीय आवश्यकताओं का समावेश करते हुये राज्य सरकार के द्वारा दिशा निर्देश निर्गत किये जाते हैै। जन सामान्य की सुविधा के दृष्टिगत इन्हें यथाशीघ्र निर्गत किया जाता है। दिशा-निर्देशों का हिन्दी अनुवाद करने में लगने वाले समय को बचाने तथा अनुवाद करने में हो सकने वाली त्रुटि के कारण सम्भावित भ्रम की ििस्थति के निराकरण के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा अनलॉक सम्बन्धी गाइडलाइन (दिशा-निर्देशों) को अंग्रेजी भाषा में निर्गत किया जाता है। श्री नदीम ने बताया कि उत्तराखंड की राजभाषा हिन्दी हैै तथा उत्तराखंड की अधिकतर जनता हिन्दी का ही ज्ञान रखती है और राजभाषा अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत माननीय उच्च न्यायालय की कार्यवाही के अतिरिक्त समस्त राजनीक कार्य हिन्दी में ही किये जा सकते है। श्री नदीम को अनलॉक शासनादेश जारी करने के सम्बन्ध में कार्यवाही के सम्बन्ध में सूचना दी गयी हैै कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी अनलॉक सम्बन्धित दिशा-निर्देशों के अनलॉक में राज्य सरकार द्वारा अनलॉक आदेश आ आलेख तैयार किया जाता हैै जिस पर यथा आवश्यकता विभिन्न हित धारकों से परामर्श किया जाता हैै। तदोपरान्त उक्त पर मुख्य सचिव महोदय तथा मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया जाता हैै। श्री नदीम को अनलॉक शासनादेशों के निर्देशों को आम जनता की जानकारी में लाने के लिये की गयी कार्यवाही तथा सार्वजनिक सूचना प्रकाशन के सम्बन्ध में सूचना दी गयी हैै कि शासनादेशों को प्राधिकरण की वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाता हैै तथा साथ ही संचार माध्यमों के सहयोग से इनके प्रावधानों को आम जनता तक पहुुंचाया जाता है। साथ ही सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के द्वारा भी इनके प्रचार प्रसार हेतु कार्यवाही की जाती हैै।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में 24 घंटों में आए कोरोना के 44,489 नए मामले, 524 लोगों की हुई मौत
Next: यूपी सरकार द्वारा लव जिहाद के खिलाफ बनाए गए कानून का किया समर्थन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.