Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रियों की संख्या बढ़ने पर चलेगी पैसेंजर ट्रेन: एडीआरएम
  • देहरादून

यात्रियों की संख्या बढ़ने पर चलेगी पैसेंजर ट्रेन: एडीआरएम

RNS INDIA NEWS 16/04/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। योगनगरी रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को एडीआरएम मुराबादाबाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने स्टेशन के अधिकारियों को जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर योगनगरी रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन चलाई जा सकती है। शुक्रवार को एडीआरएम मुरादाबाद राकेश सिंह ने ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जैसे ही एडीआरएम ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे सबसे पहले उन्होंने साफ सफाई के मुकम्मल इंतजाम नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद स्टेशन की सुरक्षा को लेकर उन्होंने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए तो स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने माल गोदाम, टिकट घर, वेटिंग रूम, जीआरपी चौकी, दोनों प्लेटफार्म स्टेशन अधीक्षक कक्ष आदि का निरीक्षण किया। एडीआरएम ने बताया कि साफ सफाई की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर बनाने के निर्देश स्टेशन अधिकारियों दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट वह डीआरएम मुरादाबाद को सौंपेंगे। बताया स्टेशन के बाहर बनी एक सड़क के बार-बार टूटने की जानकारी भी मिली है। इस मामले में वह अधिकारियों से जवाब तलब कर रिपोर्ट बनाएंगे। यदि लापरवाही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। बताया कि ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से जरूरत पड़ने पर पैसेंजर ट्रेन चलाई जा सकती है। वहीं, रेलवे की भूमि पर लगातार हो रहे अतिक्रमण के मामले में उन्होंने बताया कि हरिद्वार में काफी हद तक रेलवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। ऋषिकेश में रेलवे की कितनी भूमि अतिक्रमण की जद में है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अधिकारियों से पूछताछ के बाद इसमें भी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंडा बाईपास पर आंधी से गिरा पेड़, एक घंटे सड़क रही बंद
Next: लखनऊ के युवक के गंगा में बहने की आशंका, सर्च ऑपरेशन चलाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.