Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पंडा बाईपास पर आंधी से गिरा पेड़, एक घंटे सड़क रही बंद
  • पिथौरागढ़

पंडा बाईपास पर आंधी से गिरा पेड़, एक घंटे सड़क रही बंद

RNS INDIA NEWS 16/04/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। पंडा बाईपास पर तेज अंधड़ में एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे सड़क पर एक घंटे से अधिक समय तक आवाजाही ठप रही। गनीमत रही कि कोई वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया, नहीं तो भारी दुर्घटना हो सकती थी। पेड़ काटकर हटाने को फायर सर्विस कर्मी मौके पर बुलाने पड़े।
पंडा-विण बाइपास पर गुरुवार रात करीब 7.30 बजे तेज अंधड़ में एक विशायकाय पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर आवाजाही पूरी तरह ठप रही। इस सड़क से यात्री, माल वाहक वाहन सहित भारी संख्या में दोपहिया वाहन गुजरते हैं। गनीमत रही कि कोई भी वाहन इसकी चपेट में नहीं आया । आवाजाही ठप रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दी, जिसकी सूचना के बाद मौके पर फायर सर्विस कर्मी भेजे गए। कर्मियों ने वुडकटर से पेड़ काटकर आवाजाही शुरू कराई। करीब एक घंटे के लंबे इंतजार के बाद आवाजाही शुरू होने से वाहन चालकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली। टीम में अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय, लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह नायक, फायरमैन दीपक रावल, नरेश जोशी, पुष्कर सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झनकट में हुई बैंक लूट के मामले में 20 संदिग्धों से की पूछताछ
Next: यात्रियों की संख्या बढ़ने पर चलेगी पैसेंजर ट्रेन: एडीआरएम

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.