Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भू कानून, मूल निवास से ध्यान हटाने को लाए यूसीसी: यशपाल
  • देहरादून

भू कानून, मूल निवास से ध्यान हटाने को लाए यूसीसी: यशपाल

RNS INDIA NEWS 30/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  यूसीसी को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भू कानून और मूल निवास की मांग से ध्यान हटाने वाला कदम बताया। कहा कि राजनीतिक लाभ को यूसीसी को लागू किया गया है। यूसीसी में लिव इन रिलेशन को मान्यता दी गई है। इसे सनातन बहुल जनसंख्या वाला उत्तराखंड कभी स्वीकार नहीं करेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को इस समय अविलंब कठोर भू कानून और मूल निवास का स्थायी हल चाहिए था। सरकार ने इस महत्वपूर्ण विषय से ध्यान हटाने को समान नागरिक संहिता थोप दी है। कहा कि देश के किसी भी धर्म में लिव इन रिलेशन को मान्यता नहीं दी जाती है। फिर उत्तराखंड की सनातन बाहुल्य जनसंख्या वाले राज्य में तो लिव इन रिलेशन को बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं किया जा सकता। यूसीसी में लिव इन रिलेशन को मान्यता देकर सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परम्पराओं का घनघोर अपमान किया है। यूसीसी बड़े डेमोग्राफिक परिवर्तन की साजिश भी है। यूसीसी राज्य के लोगों के साथ धोखा और षड़यंत्र है।
कहा कि यूसीसी में सभी धर्मों के लिए तलाक, विवाह विच्छेद को कठिन बना दिया गया है। दूसरी ओर लिव इन रिलेशन में रहने वाला कोई भी व्यक्ति कभी भी धारा 384 के तहत रजिस्ट्रार के समक्ष कथन प्रस्तुत कर संबंध समाप्त कर सकता है। कानून के इस दोहरेपन से उत्तराखंड में युगल शादी के स्थान पर लिव इन रिलेशन में रहना पंसद करेंगे।
कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी महिलाओं को लैंगिग समानता देने के उद्देश्य से लाया गया विधेयक है। लेकिन प्रदेश की एसटी आबादी को इस कानून के दायरे से बाहर रखा है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस कथित समानता के अधिकार का अनुसूचित जनजाति की चार प्रतिशत जनसंख्या से संबध रखने वाली महिलाएं हकदार नहीं थी। आरोप लगाया कि, यूसीसी के माध्यम से बीजेपी विपक्ष को अल्पसंख्यक समुदाय के रूढ़िपरस्त नेतृत्व के साथ दिखाना था। ये संभव नहीं हो पाया। भाजपा को अंदेशा था कि अल्पसंख्यक समुदाय इसका विरोध करेंगे, इसका राजनीतिक लाभ भाजपा उठाएगी। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अल्पसंख्यक समुदाय की बजाय उत्तराखंड की सनातनी जनसंख्या जरूर लिव इन रिलेशन जैसे प्रविधानों का खुलकर विरोध कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिट रही मुकाबले की थकान, मिल रहा आगे बढ़ने का ज्ञान
Next: टपकेश्वर मंदिर में गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.