Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यशपाल आर्य ने दिया भाजपा को झटका, पुत्र सहित कांग्रेस में वापसी
  • उत्तराखंड

यशपाल आर्य ने दिया भाजपा को झटका, पुत्र सहित कांग्रेस में वापसी

RNS INDIA NEWS 11/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। उत्तराखंड से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जैसा अनुमान लगाया जा रहा था, ठीक उसी प्रकार आज भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ऐन चुनाव से पूर्व हुए इस उलटफेर से भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है।

बताते चलें कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान से उत्तराखंड कांग्रेस लगातार भाजपा से झटके खाती आ रही है, किंतु लंबे अंतराल के बाद अब कांग्रेस ने भाजपा को करारा झटका दिया है। भाजपा सरकार में काफी समय से गुमसुम रहे मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य आज कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस प्रकार उनकी घरवापसी हुई है। वह 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे और वे दोनों भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पिछले काफी समय से सरकार से खफा चल रहे थे, किंतु वे इसे जाहिर नहीं कर रहे थे। यही कारण था कि गत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक यशपाल आर्य के यमुना कालोनी आवास पर पहुंच गए थे और उनसे काफी समय तक चर्चा की थी। हालांकि तब इसे सामान्य मुलाकात बताकर यह दर्शाने की कोशिश की गई थी कि पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य चल रहा था।

वहीं कांग्रेस का दावा है कि अगले कुछ समय में भाजपा से कई नेता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

बताते चलें कि इससे पूर्व पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम चुके हैं। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था। यही नहीं धनौल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार एवं भीमताल से निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इससे भाजपा ने अपना कुनबा बढ़ाने में बढ़त हासिल अवश्य की, किंतु अब भाजपा के मंत्री और विधायक के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा को भी करारा झटका लगा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 अक्टूबर
Next: बहुचर्चित कैमुना केडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी धोखाधड़ी के मामले में एक अभियुक्त की जमानत याचिका खारिज

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.