Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। आरटीओ कार्यालय परिसर के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध पार्किंग पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी के निर्देश पर टीम ने कार्यालय के आस-पास की दुकानों और इंटरनेट कैफे के पास सघन चेकिंग की। इस कार्रवाई के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 29 वाहनों का चालान किया गया, जबकि यातायात में बाधा डालने और नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर 7 वाहनों को सीज कर दिया गया। टीम ने वाहन स्वामियों को निर्धारित स्थानों पर ही गाड़ी पार्क करने की सख्त चेतावनी दी। आरटीओ संदीप सैनी ने कहा कि कार्यालय परिसर और उसके आस-पास अव्यवस्थित पार्किंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरटीओ ने कहा कि भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि स्थानीय कॉलोनी वासियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
टीम ने कार्यालय के बाहर फीस जमा करने के लिए खोली गई दुकानों की चेकिंग भी की। आरटीओ ने सख्त हिदायत दी कि सरकार ने जो फीस तय की है, उसी आधार पर फीस ली जाए। यदि किसी से ज्यादा फीस वसूली या फीस की आड़ में कोई और काम किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही नगर निगम, एमडीडीए, जीएसटी और पुलिस को पत्र लिखकर इन दुकानों की जांच करने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.