Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारघाटी के आपदा प्रभावितों की सुध नहीं ले रही सरकार: नेता प्रतिपक्ष
  • देहरादून

केदारघाटी के आपदा प्रभावितों की सुध नहीं ले रही सरकार: नेता प्रतिपक्ष

RNS INDIA NEWS 21/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि धामी सरकार केदारनाथ आपदा पीड़ितों की कोई सुध नहीं ले रही है। उन्होंने यह आरोप 31 जुलाई को केदारघाटी आपदा में गौरीकुंड से गायब चल रहे 22 वर्षीय युवा हिमांशु नेगी के परिजनों से मिलने के बाद लगाया। हिमांशु नेगी गैरसैण विधानसभा परिसर से लगे गांव परवाड़ी का निवासी है। नेता प्रतिपक्ष को हिमांशु नेगी के पिता नरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि केदारघाटी में आपदा की शाम से हिमांशु का फोन न लगने पर वे तीन अगस्त को सोनप्रयाग पंहुचे। वहां उन्होनें थाना सोनप्रयाग में अपने बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी। इसके बाद 12 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज हो पाई। परिजनों का आरोप है कि, सरकार और प्रशासन ने उसके बाद उनके बेटे को ढूंढने का प्रयास करना तो दूर उन्हें कोई सूचना भी नहीं दी है। हिमांशु के परिजनों ने बताया कि, प्रशासन हमेशा एक ही जबाब दे रहा है कि, रेस्क्यू जारी है। यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि अभी तक सरकार ने केदारघाटी में आपदा में हताहत, गुमशुदा, घायलों और बीमारों की कोई सूचना सार्वजनिक नहीं की है। नेता प्रतिपक्ष ने हिमांशु के दादा जमन सिंह नेगी, ताऊ धीर सिंह नेगी , मां, छोटी बहन और अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक मदन बिष्ट और केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत भी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: करोड़ों की लागत से बनी पानी की टंकी बनी शोपीस
Next: मां की हत्या करने वाला आरोपी बेटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.