Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने जीता कांस्य, सीएम ने दी शुभकामनाएं
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने जीता कांस्य, सीएम ने दी शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
rns featured image new

देहरादून। अल्मोड़ा निवासी भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया है। लक्ष्य इसी के साथ बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने चाइना के झाओ जुन पेंग को एक कड़े संघर्षपूर्ण मैच में 21-15,15-21, 22-20 से हराकर सेमी फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था। हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें हमवतन खिलाड़ी किंदाबी श्रीकांत से हार का सामना कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 20 वर्षीय लक्ष्य सेन उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद निवासी हैं, उनकी इस उपलब्धि पर उनके गृह जनपद में भी खुशी का माहौल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं, मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा है अल्मोड़ा के रहने वाले उत्तराखंड के सपूत, प्रतिभावान बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को स्पेन में खेले गए वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। मैं समस्त प्रदेश वासियों की तरफ से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
इस प्रतियोगिता के रजत व कांस्य पदक भारत के ही नाम रहे। वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में रजत व कांस्य पदक जीतने पर स्टार भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत व लक्ष्य सेन को देशभर से बधाईयाँ मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन खिलाड़ियों को अपनी बधाई दी है। किदांबी श्रीकांत सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन को हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे थे,लेकिन फाइनल में वह स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए।
फाइनल में हार के साथ ही भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का सपना टूट गया। रविवार को उन्हें मेंस सिंगल्स के फाइनल में सिंगापुर के लोह कीन यू ने हराकर गोल्ड मेडल जीता। किदांबी को फाइनल में 15-21, 20-22 से हराया। श्रीकांत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। दोनों के बीच 43 मिनट तक मुकाबला जीता। किदांबी श्रीकांत वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सपा नेताओं के हो रहे फोन टैप, शाम को खुद रिकॉर्डिंग सुनते हैं योगी : अखिलेश यादव
Next: पोतों को भालू से बचाने भालू से भिड़े दादाजी, एम्स ऋषिकेश हुए रेफर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.