Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • सपा नेताओं के हो रहे फोन टैप, शाम को खुद रिकॉर्डिंग सुनते हैं योगी : अखिलेश यादव
  • उत्तर प्रदेश

सपा नेताओं के हो रहे फोन टैप, शाम को खुद रिकॉर्डिंग सुनते हैं योगी : अखिलेश यादव

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव शुरू होने में अब करीब दो महीने का वक्त शेष है। ऐसे में तमाम पार्टियों ने अपनी जोर आजमाइश तेज कर दी है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार उनकी पार्टी के नेताओं के फोन टैप करवा रही है और मुख्यमंत्री खुद शाम के वक्त इन रिकॉर्डिंग्स को सुनते हैं।
 यूपी में भाजपा सरकार के खिलाफ अखिलेश यादव का आरोप तब आया है जब आयकर विभाग ने मऊ में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय सहित उनके कुछ करीबी सहयोगियों के आवास पर छापेमारी की। लखनऊ में रविवार के दिन अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाए।
अखिलेश यादव ने कहा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमारे सभी फोन सुने जा रहे हैं। एसपी कार्यालय और हमारे साथ जुड़े लोगों के फोन सुने जा रहे हैं। उन्होंने मीडिया को आगाह भी किया, यदि आपका हमारे साथ संबंध है, तो जान लें कि आपकी कॉल रिकॉर्डिंग भी वहां है।
फोन टैपिंग में प्रशासनिक अधिकारियों का कथित रूप से इस्तेमाल के सवाल पर यादव ने कहा कि उनमें से कुछ ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे असहाय हैं और कुछ सरकार के आखिरी दिनों में भी सरकार को खुश करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि टैपिंग और छापेमारी कोई नई घटना नहीं है। उन्होंने कहा, जहां भी चुनाव होते हैं, भाजपा इस तरह के कदम उठाती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुजरात तट पर पाकिस्तानी नाव से 400 करोड़ रुपये की 77 किलो हेरोइन जब्त, 6 तस्कर भी गिरफ्तार
Next: वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने जीता कांस्य, सीएम ने दी शुभकामनाएं

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.