Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीकेंड पर उमड़ी तीर्थनगरी में पर्यटकों की भीड़
  • देहरादून

वीकेंड पर उमड़ी तीर्थनगरी में पर्यटकों की भीड़

RNS INDIA NEWS 26/03/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। वीकेंड पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र आदि राज्यों से पर्यटकों की हुजूम उमड़ पड़ा। पर्यटकों ने राफ्टिंग का जमकर लुत्फ उठाया। बाहरी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटकों के तीर्थनगरी ऋषिकेश का रुख करने से ट्रैफिक व्यवस्था लड़खड़ा गई। शनिवार को हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से खदरी रेलवे फाटक श्यामपुर से तपोवन(लक्ष्मणझूला) क्षेत्र तक जाम की स्थिति रही। जाम में फंसे वाहन सरक सरककर आगे बढ़ते नजर आए। शनिवार को हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी नंबर के वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था पर असर पड़ा। खदरी रेलवे फाटक, आईडीपीएल सिटी गेट, पुरानी चुंगी तिराहा, जयराम आश्रम तिराहा, दून तिराहा, चंद्रभागा पुल, चौदहबीघा तिराहा, मुनिकीरेती शिवानंद गेट से लेकर तपोवन, ब्रह्मपूरी तक सुबह से शाम तक जाम लगता रहा।   हालांकि शनिवार को ट्रैफिक व्यवस्था का सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस, होम गार्ड के साथ उपनिरीक्षक भी तैनात रहे। एक पल जाम खुलता तो दूसरे पल वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति जस की तस हो जाती है। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। यही हाल हरिद्वार बाईपास मार्ग पर भी पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से एआरटीओ से नटराज चौक से आगे ढालवाला तक वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते लोग जाम से परेशान रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दे, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढऩी बंद हो जाएंगी : प्रियंका
Next: 60 हजार की आबादी पानी को तरसी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.