Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 60 हजार की आबादी पानी को तरसी
  • देहरादून

60 हजार की आबादी पानी को तरसी

RNS INDIA NEWS 26/03/2022
rns featured image new

विकासनगर। विकासनगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को पूरे दिन पेयजल आपूर्ति ठप रहने से करीब 60 हजार की आबादी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे ठप हुई आपूर्ति रात आठ बजे बहाल की गई। जल संस्थान की ओर से इसका कारण लाइन की मरम्मत करना बताया गया। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेयजल आपूर्ति बंद करने से पहले जल संस्थान की ओर संबंधित बस्तियों में मुनादी नहीं कराई जाती है, जिससे लोग अपनी आवश्यकता के लिए पानी जमा नहीं कर पाते हैं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे से विकासनगर मुख्य बाजार, अस्पताल रोड, 28 फिटा रोड, सिनेमा गली, कॉलेज, मुस्लिम बस्ती, विद्यापीठ मार्ग, सैयद रोड, बादामावाला रोड, दिनकर विहार, लक्ष्मणपुर, डॉक्टरगंज, नवाबगढ़ में लोगों के घरों और होटल, रेस्टोरेंट में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई। पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को दिनभर परेशान रहना पड़ा। अक्सर घरों में लोग आठ बजे बाद ही पानी का अधिक उपयोग करने के साथ ही दिनभर के लिए स्टोर करते हैं। अचानक पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग अपने घरेलू कामों को नहीं निपटा पाए। होटलों में भी पानी की कमी के कारण होटल स्वामी समेत कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। होटल स्वामी शुभम जैन, राकेश शर्मा, ललित बिजल्वाण, रजत बजाज, राजू वर्मा, स्थानीय गृहणी नीमा नौटियाल, रानू सोलंकी, माही चंदेल, प्रतिमा अग्रवाल, शाहीन ने बताया कि सुबह अचानक पानी बंद होने से घरेलू काम अटक गए। कहा जल संस्थान ने पानी की आपूर्ति बंद करने से पहले इसकी सूचना नहीं दी। पूरे दिन पानी नहीं आने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि पेयजल आपूर्ति बंद करने से एक दिन पहले संबंधित क्षेत्रों में मुनादी कर सूचना दी जानी चाहिए। उधर, जल संस्थान के एसडीओ जयपाल चौहान ने बताया कि मुख्य बाजार और सैयद रोड पर लाइन की मरम्मत का कार्य करने के लिए आपूर्ति बंद की गई थी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद देर शाम आपूर्ति बहाल कर दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीकेंड पर उमड़ी तीर्थनगरी में पर्यटकों की भीड़
Next: एचएच की दीवार धंसने से सड़क को खतरा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.