Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • व्यापारियों ने पुलिस कर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप
  • हरिद्वार

व्यापारियों ने पुलिस कर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप

RNS INDIA NEWS 22/05/2021
rns featured image new

रुडकी। कोरोना कर्फ्यू के दौरान खुली कुछ दुकानों को बन्द करवाने के लिए एक पुलिस कर्मी ने लाठी फटकारी। इससे दो दुकानदारों के चोट आई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंचे विधायक हाजी फुरकान अहमद और चैयरमैन प्रतिनिधि शफक्कत अली ने पुलिस कर्मी को थाने से हटाए जाने के अलावा कार्रवाई की मांग की। कोविड कर्फ्यू के दौरान जारी गाइड लाइन का पालन कराने के लिए कलियर के बाजारों में पुलिस गश्त करती है। आरोप है कि कुछ दुकानदार तय समय के बाद अपनी दुकानें बंद नही करते। इस दौरान पुलिस कर्मी दुकान बंद कराने गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने डंडे से मारपीट की। एक अन्य दुकानदार के साथ भी मारपीट का आरोप सिपाही पर लगाया है। दोनों के हाथों में चोट लगना बताया जा रहा है। दुकानदार को पुलिस उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गई। एक्सरे में उसके हाथ में कोई फ्रैक्चर नहीं आया। मामले की जानकारी पाकर लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। विधायक फुरकान अहमद और नगर पंचायत चैयरमैन प्रतिनिधि शफक्कत अली भी मौके पर पहुंचे। विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने सिपाही के खिलाफ कानूनी कर उसे थाने से हटाए जाने की मांग की। विधायक फुरकान अहमद का कहना है कि इस प्रकार की घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम के पास नहीं कोई रजिस्टर्ड ठेकेदार
Next: ऑनलाइन कैरम बोर्ड खरीदना पड़ा भारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.