Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीपीकेएएस में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत अपशिष्ट से संपदा पर कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत अपशिष्ट से संपदा पर कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/12/2025
VPKAS ALMORA

अल्मोड़ा। विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के दूसरे दिन अपशिष्ट से संपदा विषय पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक लक्ष्मी कान्त ने की। आयोजन का उद्देश्य अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छ और स्वस्थ कार्यस्थल की अवधारणा को मजबूत करना तथा बच्चों के माध्यम से स्वच्छ भारत के संदेश को आगे बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र मटेला, अल्मोड़ा के प्रभारी चन्द्रेश तिवारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर निदेशक लक्ष्मी कान्त ने कहा कि स्वच्छता केवल परिसर की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सोच, कार्य संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण पर विशेष जोर दिया। विशेष अतिथि चन्द्रेश तिवारी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से बेकार पड़ी वस्तुओं के उपयोग और बुजुर्गों के अनुभव से सीख लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि पारंपरिक ज्ञान को युवा ऊर्जा से जोड़ा जाए तो स्वच्छता की दिशा में ठोस परिणाम सामने आ सकते हैं। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रकाश चन्द्र घासल ने अपशिष्ट से संपदा विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के साथ कुर्मांचल एकेडमी कोसी, ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी हवालबाग और केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा के विद्यार्थियों सहित कुल 165 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बच्चों ने अपशिष्ट सामग्री से तैयार कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाकर यह संदेश दिया कि बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं से भी उपयोगी और आकर्षक चीजें बनाई जा सकती हैं। कार्यक्रम का समन्वयन अनुराधा भारतीय, संथिया एस., रेनू सनवाल, जगदीश कुमार आर्या, नगेन्द्र कुमार पाठक और आकांक्षा ने किया। संचालन संथिया एस. ने किया, जबकि आभार ज्ञापन रेनू सनवाल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और बच्चों की प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया मिनी स्टेडियम का शिलान्यास, उप जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन का लोकार्पण
Next: गोरीछाल क्षेत्र में असुविधाओं से जूझ रहे ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.