Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया मिनी स्टेडियम का शिलान्यास, उप जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन का लोकार्पण
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया मिनी स्टेडियम का शिलान्यास, उप जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन का लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 17/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-17 at 15.53.12_11zon

अल्मोड़ा। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के रैत में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया। यह मिनी स्टेडियम लगभग 97.89 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर कोने तक खेल सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि प्रत्येक क्षेत्र से प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे आ सकें। उन्होंने कहा कि पूर्व में सोमेश्वर क्षेत्र में खेल मैदान के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई थी, जबकि मौजूदा सरकार ने इस अधूरे सपने को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो घोषणा करती है, उसे धरातल पर उतारने का काम भी करती है। रेखा आर्या ने कहा कि उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं से युक्त मिनी स्टेडियम के निर्माण के बाद क्षेत्र के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा और यहां से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होने की संभावनाएं बढ़ेंगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, गणेश जलाल, खड़क सिंह, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, राजेंद्र कैडा, अनिल राणा, चंदन बोरा, भरत भाकुनी, विनोद मेहरा, शंकर बिष्ट, वंदना आर्या, प्रकाश भंडारी, बहादुर सिंह, नरेंद्र नेगी, ग्राम प्रधान शंकर राम, गोपाल राणा, सुनील कुमार, कमल कैड़ा, बबलू बोरा, पंकज बजेली, कैलाश राणा, हरीश कुमार, दलीप रौतेला, कैलाश बोरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसी दिन खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर में नवनिर्मित उप जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल शीघ्र ही पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अधिकांश बीमारियों का उपचार संभव होगा और केवल गंभीर मामलों में ही मरीजों को बाहर रेफर करने की आवश्यकता पड़ेगी। खेल मंत्री ने कहा कि अस्पताल भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और चिकित्सकीय व अन्य स्टाफ की नियुक्ति से संबंधित औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अस्पताल के पूर्ण संचालन से सोमेश्वर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौथी के छात्र ने की आत्महत्या, सहपाठियों की कथित प्रताड़ना से था परेशान
Next: वीपीकेएएस में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत अपशिष्ट से संपदा पर कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.