Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • गोरीछाल क्षेत्र में असुविधाओं से जूझ रहे ग्रामीण
  • पिथौरागढ़

गोरीछाल क्षेत्र में असुविधाओं से जूझ रहे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 17/12/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  बंगापानी तहसील के दूरस्थ गोरीछाल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण असुविधाओं की मार झेल रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर लंबे समय बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि समस्याओं को लेकर वह कई बार जनप्रतिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। कहा कि क्षेत्र में आधार कार्ड अपडेट कराने तक की सुविधा नहीं है। टकाना स्थित कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में ग्रामीण पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि कनार, मेतली, जाराजिबली, बंगापानी, लुमती, बरम, तोली, कोलीकन्याल, मदरमा, माणीधामी, मवानी, दवानी, सेरा सहित अन्य क्षेत्र की 20 हजार की आबादी निवास करती हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 90 प्रतिशत से अधिक लोगों के आधार कार्ड अपडेट नहीं हैं। आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए लोग अस्कोट, डीडीहाट, पिथौरागढ़ सहित अन्य जगह जा रहे हैं और अपडेट न होने से वापस घर लौट रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बंगापानी में स्थाई तहसीलदार की नियुक्ति, भवन निर्माण और माध्यमिक विद्यालय जारा का उच्चीकरण करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि जनसमस्याओं पर कार्रवाई न होने पर वह आंदोलन का रास्ता चुनेंगे। ये रहे शामिल क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश धामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बरम राम प्रसाद, मेतली ग्राम प्रधान कमला देवी, कनार ग्राम प्रधान सरिता देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीपीकेएएस में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत अपशिष्ट से संपदा पर कार्यक्रम आयोजित
Next: डीएलएसए ने आयोजित किए विधिक जागरूकता शिविर

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.