Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न, प्याज और लहसुन की खेती को लेकर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न, प्याज और लहसुन की खेती को लेकर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 15/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, हवालबाग, अल्मोड़ा में 13 मई से शुरू हुई प्याज एवं लहसुन पर अखिल भारतीय नेटवर्क अनुसंधान परियोजना की 16वीं वार्षिक कार्यशाला का गुरुवार को समापन हो गया। यह कार्यशाला अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों और संस्थानों से आए वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। समापन समारोह में अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ. बीएसकेकेवी, जलगांव एवं पूर्व निदेशक डीओजीआर, पुणे, के. ई. लवांडे ने की। उन्होंने संस्थान के निदेशक लक्ष्मीकान्त, कार्यशाला के आयोजक सचिव डॉ. निर्मल कुमार हेडाऊ और पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने प्याज और लहसुन को किसानों की आय में वृद्धि का सशक्त माध्यम बताते हुए इनकी वैज्ञानिक खेती के विस्तार पर जोर दिया। तीन दिनों तक चली इस कार्यशाला में प्याज और लहसुन की उन्नत किस्मों के विकास, उत्पादन तकनीकों में सुधार, कीट एवं रोग प्रबंधन, विपणन रणनीतियों और अनुसंधान की दिशा तय करने पर गहन चर्चा हुई। आगामी तीन वर्षों के लिए तकनीकी कार्यक्रम तैयार किए गए जिनका उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक विधियों से जोड़कर उनकी आय में सुधार लाना है। कार्यशाला में छह प्रमुख सत्र आयोजित किए गए, जिनमें अनुसंधान परियोजनाओं की समीक्षा, आनुवंशिक संसाधन प्रबंधन, फसल सुधार, उत्पादन और संरक्षण, तकनीकी कार्यक्रम निर्माण और कृषक संवाद शामिल रहे। विशेष सत्र में किसानों के साथ सीधा संवाद कर उन्हें नवीनतम तकनीकों से अवगत कराया गया। समापन सत्र में संस्थान के निदेशक और कार्यशाला संयोजक लक्ष्मीकान्त ने इसे प्याज और लहसुन की खेती से जुड़े वैज्ञानिकों और हितधारकों के लिए एक प्रभावशाली मंच बताया। कार्यशाला के दौरान कुमाउँनी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसने प्रतिभागियों को स्थानीय सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया। आयोजन सचिव डॉ. निर्मल कुमार हेडाऊ ने सभी प्रतिभागियों, अध्यक्ष और समितियों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक आयोजनों के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में देशभर से आए लगभग 150 वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों और किसानों ने सहभागिता की और प्याज व लहसुन की खेती को और अधिक वैज्ञानिक और लाभकारी बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक
Next: आउटसोर्स भर्ती पर भी दिया जाए आरक्षण का लाभ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.