Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आउटसोर्स भर्ती पर भी दिया जाए आरक्षण का लाभ
  • देहरादून

आउटसोर्स भर्ती पर भी दिया जाए आरक्षण का लाभ

RNS INDIA NEWS 15/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड एससी एसटी इम्प्लाईज फैडरेशन ने आउटसोर्स भर्ती में भी आरक्षण का लाभ देने की मांग की। अध्यक्ष करमराम ने कहा कि उपनल की भर्ती में भी आरक्षण लागू नहीं किया जा रहा है। ऐसे में यदि भविष्य में उपनल कर्मियों को नियमित किया जाता है, तो इससे एससी एसटी वर्ग के युवाओं को बड़ा नुकसान होगा। ऐसे में संविदा, आउटसोर्स भर्ती में भी आरक्षण लागू किया जाए। कहा कि विभागों में एक के बाद एक आउटसोर्स से हजारों की संख्या में कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। ऐसे कर्मचारियों की संख्या 20 हजार से अधिक हो गई है। अब इन कर्मचारियों को नियमित किए जाने को लेकर दबाव बढ़ रहा है। अब यही कर्मचारी नियमित होते हैं, तो इससे आरक्षित वर्ग के युवाओं के पदों पर भी लोग नियमित हो जाएंगे। ऐसे में सरकार संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण में इस पहलू को जरूर ध्यान में रखे। कहा कि सरकार सबसे पहले तत्काल संविदा, आउटसोर्स पदों पर आरक्षण लागू करे। इसके साथ विभागों में ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए। सफाई कर्मियों के पदों को बहाल किया जाए। कहा कि ओबीसी को भी पदोन्नति में आरक्षण का लाभ दिया जाए। एससी एसटी कार्मिकों की शिकायतों के निस्तारण को तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में शिकायत निवारण समिति गठित हो। नौ नवंबर 2000 को जनजाति का रोस्टर शून्य मान कर उस तारीख से ही सीधी भर्ती, पदोन्नति में जनजाति का रोस्टर शुरू किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न, प्याज और लहसुन की खेती को लेकर हुई चर्चा
Next: कोल्ड ड्रिंक को गरम स्थान पर रखा तो होगी कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.