Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीपीकेएएस में पर्यावरण प्रबंधन में प्लास्टिक इंजीनियरिंग पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस में पर्यावरण प्रबंधन में प्लास्टिक इंजीनियरिंग पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

RNS INDIA NEWS 30/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-30 at 15.54.57_11zon

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में गुरुवार को ‘कृषि संरचनाओं और पर्यावरण प्रबंधन में प्लास्टिक इंजीनियरिंग पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना’ की 21वीं वार्षिक कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला तीन दिनों तक 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी। इसका संयुक्त आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–केन्द्रीय कटाई उपरान्त अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, लुधियाना द्वारा किया गया है। कार्यशाला के शुभारंभ में संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए संस्थान के इतिहास, उद्देश्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि उप महानिदेशक (अभियांत्रिकी), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली डॉ. एस. एन. झा ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत 14 केंद्र मिलकर अनुसंधान कार्य कर रहे हैं। तीन दिवसीय कार्यशाला में पिछले वर्ष की प्रगति की समीक्षा और आगामी वर्ष की अनुसंधान योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इन योजनाओं के अंतर्गत विकसित तकनीकों को परीक्षण के उपरांत कृषकों तक पहुंचाया जाएगा। सहायक महानिदेशक (प्रोसेस इंजीनियरिंग), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली डॉ. के. नरसैय्या ने अपने संबोधन में प्लास्टिक और ई-वेस्ट के जिम्मेदार निस्तारण, हाईटेक फार्मिंग और संरक्षित खेती में डेटा आधारित प्रबंधन प्रणाली विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया। इस अवसर पर परियोजना समन्वयक डॉ. राकेश शारदा ने परियोजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि डॉ. नचिकेत कोतवालीवाले, डॉ. टी. बी. एस. राजपूत, डॉ. एस. पटेल और अभियंता आनंद जामब्रे सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे। कार्यशाला में कृषकों ने अपने अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने इस अवसर पर परियोजना के अंतर्गत प्रकाशित 12 शोध प्रकाशनों का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका खाती और डॉ. सन्थिया एस. ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यशाला के आयोजक सचिव डॉ. उत्कर्ष कुमार ने प्रस्तुत किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 30 अक्टूबर
Next: रानीखेत में हुई चोरी का खुलासा, देहरादून से हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.