Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत में हुई चोरी का खुलासा, देहरादून से हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

रानीखेत में हुई चोरी का खुलासा, देहरादून से हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-30 at 16.31.22

अल्मोड़ा। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रानीखेत पुलिस और एसओजी ने आर्मी क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए देहरादून से एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पौने चार लाख रुपये से अधिक की कीमत का चोरी का माल बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी पर देहरादून सहित कई राज्यों में चोरी से संबंधित 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह थाना क्लेमनटाउन का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। मामला बीती 27 अक्तूबर का है, जब अमरदीप शर्मा, निवासी मंदिर लाइन, रानीखेत ने पुलिस को तहरीर दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके और पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली है। मामले में कोतवाली रानीखेत में एफआईआर दर्ज की गई। घटना के बाद एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को शीघ्र चोरी का खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक धनकड़ और प्रभारी एसओजी भुवन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी सुरागों के आधार पर बुधवार को आरोपी संतोष सिंह रावत (35 वर्ष) पुत्र धीरज सिंह रावत, निवासी नई बस्ती टावर, थाना क्लेमनटाउन, देहरादून को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी किए गए सोने का पेंडेंट, दो अंगूठियां और 15,450 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार बरामद माल की कुल कीमत लगभग तीन लाख छिहत्तर हजार रुपये है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी 25 अक्तूबर को रानीखेत घूमने के बहाने आया था और एक स्थानीय होटल में ठहरा। उसने अगले दिन आर्मी क्षेत्र की रैकी की और 27 अक्तूबर की सुबह जब लोग नरसिंह ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में गए थे, तब अमरदीप शर्मा के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी हल्द्वानी होते हुए देहरादून भाग गया। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का आदतन अपराधी है, जो अक्सर आर्मी आवासीय क्षेत्रों में रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। उसकी गिरफ्तारी और माल बरामदगी के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। टीम में उपनिरीक्षक कमाल हसन, बृजमोहन भट्ट, हेड कॉन्स्टेबल अवधेश कुमार, कॉन्स्टेबल अहसान अली और कमल गोस्वामी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीपीकेएएस में पर्यावरण प्रबंधन में प्लास्टिक इंजीनियरिंग पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
Next: हर पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय से पहुंचे

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.