Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीपीकेएएस अल्मोड़ा ने जयपुर के कृषि छात्रों के लिए ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम का किया आयोजन
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस अल्मोड़ा ने जयपुर के कृषि छात्रों के लिए ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम का किया आयोजन

RNS INDIA NEWS 22/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा जयपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, जयपुर, राजस्थान के 16 छात्रों के लिए ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आरम्भ 30 जून 2023 को हुआ जिसमें विश्वविद्यालय के बी.एस.सी. कृषि के सातवें सेमेस्टर के 16 विधार्थियों ने सहभागिता ली। इस कार्यक्रम का समापन 20 अक्टूबर, 2023 को हुआ। इस ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम में विधार्थियों को पर्वतीय कृषि अनुसंधान, व प्रसार शिक्षा की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। इसमें पर्वतीय कृषि की विभिन्न प्रदतियों के बारे में, फसल उत्पादन, फसल सुधार व फसल सुरक्षा के विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में विधार्थियों को पर्वतीय कृषि से जुड़ी चुनौतियों के बारे में संस्थान द्वारा गोद लिए गये ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अनुभव भी कराया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने छात्रों की प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोग के बीच अंतर को मिटाने में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के महत्व पर जोर दिया, जिससे कृषकों और कृषि-उद्मियों की एक नई पीढ़ी का पोषण किया जा सके। समापन समारोह के दौरान, डॉ. लक्ष्मी कांत ने छात्रों को बधाई दी और उनके समर्पण के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया और उन्हें कृषि में उत्कृष्टता की खोज जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. आशीष कुमार सिंह, वैज्ञानिक नेमाटोलॉजी ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के समन्वयक थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकानों में चोरियां कर रहे पति पति-पत्नी गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने 30 नाली भूमि पर भांग की खेती को किया नष्ट, ग्रामीणों को किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.