Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • खेलो इंडिया : विवि खेलों के दूसरे दिन उत्तराखंड की लक्ष्मी ने जीता स्वर्ण पदक
  • उत्तराखंड

खेलो इंडिया : विवि खेलों के दूसरे दिन उत्तराखंड की लक्ष्मी ने जीता स्वर्ण पदक

RNS INDIA NEWS 01/05/2022
rns featured image new

देहरादून। बेंगलुरु के कंटीरवा स्टेडियम में चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के एथलेटिक्स इवेंट में काशीपुर उधमसिंहनगर की लक्ष्मी ने दस हजार मीटर में खेलो इंडिया में नया रिकार्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता है।
30 अप्रैल से दो मई तक कंटीरवा स्टेडियम बेंगलुरू में आयोजित हो रही इस स्पर्धा में काशीपुर उधम सिंह नगर निवासी हीरालाल की सुपुत्री लक्ष्मी ने 10 हजार मीटर में 35:49.23 की से खेलो इंडिया के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। इसी वर्ष ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी लक्ष्मी ने 10000 मीटर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। लक्ष्मी ने एथलेटिक्स की शुरुआत काशीपुर में चंदन सिंह नेगी से प्रशिक्षण प्राप्त कर की थी। आजकल वह बेंगलुरु में ओलंपियन व इंडिया टीम के कोच, गैरसैण एक्सप्रेस नाम से प्रख्यात ओलम्पियन सुरेंद्र सिंह भंडारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वहीं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में एथलेटिक्स स्पर्धा में दूसरे दिन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज एक्सीलेंस विंग के खिलाड़ी अंशुल ने 20 किलोमीटर रेस वाकिंग स्पर्धा में एक घंटा 29 मिनट का समय लेकर रजत पदक प्राप्त किया। वहीं पहले दिन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज एक्सीलेंसी विंग की खिलाड़ी राधा सिंह ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दून के मसूरी की रहने वाली राधा ने इस रेस को 4:31 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता था। एथलेटिक्स कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि राणा मेंगलौर विवि से बीपीएड कर रही है। यह प्रतियोगिता दो मई तक चलेगी। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि इस बार कोविड की वजह से ऑल इंडिया व खेलो इंडिया विवि गेम्स में उत्तराखंड से कोई टीम नहीं गई है। इसका खामियाजा उत्तराखंड के खिलाड़ियों को उठाना पड़ रहा है। वह दूसरे विवि से खेलने को मजबूर हैं। राधा भी इनमें से एक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नहीं सुलझ पा रहा है यूपी के साथ बंटवारे का विवाद
Next: बीमारी के चलते युवती ने गटका जहर, मौत

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.