Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विवाहिता को नवजात शिशु सहित बंधक बनाया
  • हरिद्वार

विवाहिता को नवजात शिशु सहित बंधक बनाया

RNS INDIA NEWS 20/03/2021
rns featured image new

रुडकी। विवाहिता को उसके नवजात शिशु के साथ बंधक बनाने तथा उसके साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने पति, ससुर तथा अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर ढाढेकी निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी रेहान के साथ हुई थी। आरोप है कि रेहान ने उसकी बिना मर्जी के दिल्ली निवासी किसी महिला से दूसरी शादी कर ली इसके बाद वह उसे तथा उसके नवजात बच्चे को किसी भी तरह स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। पीडि़ता का कहना है कि कई दिन पहले वह अपने माता-पिता के घर से अपने ससुराल अकबरपुर गांव में आई थी। जहां पर उसे तथा उसके बच्चे को ससुराल पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया उसको भूखा प्यासा रखा गया उसके नवजात शिशु को भी दूध पिलाने की अनुमति नहीं दी गई। पीडि़ता का आरोप है कि कई लोगों द्वारा कमरे में बंद उसके साथ अश्लील हरकतें की गई तथा उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में जब उसने शुक्रवार की शाम किसी प्रकार अपने मोबाइल फोन से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तब पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसे बंधन मुक्त कराया। साथ ही जब वह पुलिस को अपने बयान दर्ज करा रही थी तो आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ एक बार फिर उसे बंधक बना लिया था। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपित महिला के ससुर इलियास, पति रेहान के अलावा सास रईसन, इरफान, ताज, सुलेमान, समद, अब्दुल, सौराब, आलम, सहरान, भूरा तथा अफजाल निवासी ग्राम अकबरपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला ने बताया कि मामला अति गंभीर है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झाड़ियों में रखी 10 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी
Next: जमीन आवंटन के बाद मुलभूत सुविधाएं जल्द मिलेंगी : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.