Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जमीन आवंटन के बाद मुलभूत सुविधाएं जल्द मिलेंगी : सीएम
  • हरिद्वार

जमीन आवंटन के बाद मुलभूत सुविधाएं जल्द मिलेंगी : सीएम

RNS INDIA NEWS 20/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी संत-महापुरुषों को आश्वासन देते हुए कहा कि कुंभ मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके है। भूमि आवंटन के बाद तुरंत मुलभूत सुविधाओं पर तेजी से कार्य किया जाएगा। शनिवार को कुंभ व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने बैरागी श्रीमहंतों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संत महापुरुष और सरकार के समन्वय से कुंभ मेला दिव्य और भव्य रूप से संपन्न होगा। केंद्रीय मंत्री और सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कोरोना के चलते व्यवस्थाओं में थोड़ी देरी हुई है। लेकिन अब सरकार द्वारा जो निर्देश दिए गए है उससे कुंभ मेला दिव्य और सुरक्षित रूप से संपन्न होगा। कुंभ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालु सरकार की गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। इस दौरान श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास ने कहा कि बैरागी कैंप अनादि काल से वैष्णव संतों के लिए आरक्षित भूमि रही है। पूर्व में उदासीनता के चलते कुंभ मेले की व्यवस्थाएं नहीं हो पाई थी। लेकिन अब युद्ध स्तर पर मेले की तैयारियां की जाएं। जिससे सभी वैष्णव संत और खालसे अपनी तैयारियां पूरी कर सकें। इससे पहले अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े में मुख्यमंत्री ने संत महापुरुषों के साथ विधि विधान से हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्री पंच निर्वाणी अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मदास ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बैरागी कैंप में भूमि आवंटन का कार्य शुरू हुआ है, जोकि कुंभ के लिए अच्छा संकेत है। श्री पंच दिगंबर अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राम कृष्णदास नगरिया ने कहा कि कुंभ मेले से संत महापुरुषों एवं करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। मेले के कार्य जल्द से जल्द पूरे कराकर संत महापुरुषों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं और मेले से जुड़े सभी अधिकारी दिन-रात कार्य करके कुंभ मेले को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। जिसके लिए मुख्यमंत्री उन्हें निर्देशित करें। महंत गौरी शंकर दास एवं महंत रामजी दास ने कहा कि 12 वर्ष की लंबी अवधि के बाद कुंभ मेले का आयोजन होता है और वैष्णव संत कुंभ मेले के मुख्य केंद्र बिंदु होते हैं। सरकार को मेले की व्यवस्थाएं ऐतिहासिक रूप से कराकर मेले को और दिव्य और भव्य रूप से संपन्न कराना चाहिए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल, मेलाधिकारी दीपक रावत, अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, आदेश चौहान समेत महंत गौरीशंकर दास, महंत रामशरणदास, महंत रामजीदास, महंत रामकिशोर दास शास्त्री, महंत मनीष दास, महंत भगवानदास खाकी, महंत मोहनदास खाकी, महंत रामप्रवेश दास, महंत हरिदास, महंत ऋषिकुमार दास आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवाहिता को नवजात शिशु सहित बंधक बनाया
Next: यात्रियों से अश्लील हरकतें करने पर पांच महिलाएं गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.