Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11.65 करोड़ से पार
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कोरोना

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11.65 करोड़ से पार

RNS INDIA NEWS 08/03/2021
rns featured image new

वाशिंगटन। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या 11.65 करोड़ के पार हो गयी है और अभी तक इस महामारी से करीब 25.88 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढक़र 11 करोड़ 65 लाख दो हजार से अधिक हो गयी है जबकि 25 लाख 87 हजार 977 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना का कहर जारी है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढक़र दो करोड़ 89 लाख 52 हजार से अधिक हो गयी है जबकि 5.24 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 13 लाख सात हजार 911 तक पहुंच गयी है, हालांकि यहां एक करोड़ आठ लाख 68 हजार 520 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढक़र एक लाख 57 हजार 756 हो गया है। एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील में अब तक एक करोड़ नौ लाख 38 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 2.64 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका, भारत और ब्राजील के बाद कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल रूस में कोरोना से 42.63 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 87,253 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42.25 लाख से अधिक हो गई है और 124,654 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 39 लाख 42 हजार 243 लोग संक्रमित हुए हैं और 88,597 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 71,138 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 30.46 लाख से अधिक हो गई है और 99,578 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना से अब तक 27.69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 28,965 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 25.02 लाख से अधिक हो गई है और 71,951 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना से अब तक 22.73 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 60,412 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में कोरोना से 21.46 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 52,870 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 21.25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,90,357 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोना से 17.81 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और महामारी से 45,149 जान गंवा चुके हैं। ईरान में कोरोना से 16.81 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और महामारी से 60,594 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से 15.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसके संक्रमण से 50,657 की मौत हो चुकी है। पेरु में कोरोना से 13.58 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 47,491 की मौत हो चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाकिस्तान में कोरोना मामलों में 50 फीसदी की वृद्धि
Next: कोरोना का एक और खतरनाक रूप मिलने से अमेरिका में नई चिंता! वैज्ञानिकों को वैक्सीन भी बेअसर होने का डर

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.