Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पाकिस्तान में कोरोना मामलों में 50 फीसदी की वृद्धि
  • अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में कोरोना मामलों में 50 फीसदी की वृद्धि

RNS INDIA NEWS 08/03/2021
rns featured image new

इस्लामाबाद । जनवरी माह अंत में कोरोना प्रतिबंधों में नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) की ओर से ढील दिये जाने के कारण पाकिस्तान में पिछले पखवाड़े कोरोना वायरस मामलों में 50 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार को जारी रिपोर्टों में इस आशय की जानकारी दी। शनिवार को एक दिन में कोरोना के 1714 नये मामले और एक दिन में सर्वाधिक 38 लोगों की मौत दर्ज की गयी जबकि सक्रिय मामलों की संख्या बढक़र 17,352 पहुंच गई।
गत 24 फरवरी को, एनसीओसी ने व्यावसायिक गतिविधियों, स्कूलों, कार्यालयों और अन्य कार्यस्थलों पर अधिकांश कोरोनो वायरस संबंधी प्रतिबंधों की छूट की घोषणा की, ताकि वे पूरी ताकत के साथ काम कर सकें। निर्देशों के तहत, व्यावसायिक गतिविधियों मसलन कार्यस्थलों पर 50 फीसदी की शर्तें तथा इस पर समय सीमा हटा दी गई थी। स्कूलों को सप्ताह में पांच दिन काम करने के लिए कहा गया, जबकि 15 मार्च से इनडोर शादी समारोह और सिनेमाघरों और धर्मस्थलों को खोलने की अनुमति दी गई है।
एनसीओसी ने पाकिस्तान सुपर लीग मैचों में 20 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक भाग लेने वाले दर्शकों की संख्या में वृद्धि की अनुमति दी है और सख्त मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के साथ प्ले-ऑफ के दौरान पूर्ण उपस्थिति की अनुमति दी है। हालांकि, कुछ खिलाडिय़ों को कोविड-19 द्वारा संक्रमित पाए जाने के बाद टूर्नामेंट को चार मार्च को स्थगित कर दिया गया था। पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईएसपी) को मई के अंत या जून की शुरुआत तक स्थानीय निकाय और छावनी बोर्ड चुनाव कराने के लिए भी कहा गया है।
एनसीओसी के आंकड़ों के अनुसार, 27 फरवरी को 1,176 मामले और 1 मार्च को 1,163 मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन दो मार्च को अचानक यह संख्या बढक़र 1,388 और चार मार्च को 1,519 हो गई। शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों से पता चला है कि 1,714 मामले, जो दो हफ्तों से भी कम समय में लगभग 50 प्रतिशत बढ़े हैं, और एक ही दिन में 38 हताहतों की संख्या दर्ज की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: असम साहित्य सभा परिषद के पूर्व अध्यक्ष अगप छोड़ बीजेपी में हुए शामिल
Next: विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11.65 करोड़ से पार

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.