Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता रैली और विधिक शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता रैली और विधिक शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 31/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष, जिला न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में बुधवार को विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस एवं बाल सुरक्षा यात्रा के तहत जनपद में विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविरों और रैलियों का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा की सचिव शचि शर्मा के निर्देशन में यह अभियान सरस्वती शिशु मंदिर खादी, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, ग्राम जाबड़ा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जलना और महतगांव में संचालित हुआ। इन स्थानों पर नियुक्त अधिकार मित्रों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को मानव तस्करी के कारणों, रोकथाम, पीड़ितों की सहायता, और इस अपराध के विरुद्ध सामूहिक लड़ाई की आवश्यकता के विषय में जागरूक किया। इस अवसर पर ‘बाल सुरक्षा यात्रा’ अभियान की जानकारी भी दी गई, जो बच्चों को मानव तस्करी से बचाने और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए चलाया जा रहा है। वक्ताओं ने बच्चों के अधिकारों, बाल श्रम की रोकथाम, चाइल्ड लाइन नंबर 1098, पुलिस/आपातकालीन सेवा 112, और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, पॉक्सो अधिनियम, ‘गुड टच-बैड टच’ की पहचान और 1 जुलाई 2025 से शुरू हुए 90 दिवसीय ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए’ अभियान के बारे में भी विस्तार से बताया गया। लोगों को आगामी 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए पंफलेट भी वितरित किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस पर फायरिंग में जानलेवा हमले का मुकदमा
Next: पति की हत्या में दोषी पत्नी को आजीवन करावास

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.