Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा की ओर से नगर के तीन शिक्षण संस्थानों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविरों का संचालन प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा द्वारा किया गया। विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन मां अम्बे नर्सिंग कॉलेज, होली एंजिल पब्लिक स्कूल और जय श्री कॉलेज अल्मोड़ा में किया गया। शिविरों की शुरुआत नालसा के थीम गीत ‘एक मुठ्ठी आसमान’ के माध्यम से की गई। इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों, उसके कारणों और इससे उत्पन्न सामाजिक व आर्थिक चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सचिव शचि शर्मा ने निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल सर्विस इंस्टीट्यूशंस की भूमिका, नालसा की एसिड हमलों के पीड़ितों को कानूनी सेवाएं योजना 2016, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और बच्चों के अधिकारों के संबंध में भी छात्रों को जागरूक किया। साथ ही एक जुलाई से शुरू हुए ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए’ विशेष अभियान की भी जानकारी दी गई, जो 90 दिनों तक चलेगा। शिविरों में विद्यार्थियों को जागरूकता से संबंधित पंफ्लेट भी वितरित किए गए। शिविर में मेडिकल कॉलेज के डॉ. सज्जन कुमार शौकीन ने बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के उपायों और जनस्वास्थ्य पर इसके प्रभावों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा हरेला महोत्सव के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मां अम्बे नर्सिंग कॉलेज और होली एंजिल पब्लिक स्कूल परिसर में औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संबंधित संस्थानों के शिक्षक, अधिकारी व अधिकार मित्र भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर मंदिर परिसर में चलाया गया पौधारोपण व स्वच्छता अभियान
Next: पंचायत चुनावों को लेकर 1516 कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.