Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधानसभा का घेराव के दौरान आप के अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
  • देहरादून

विधानसभा का घेराव के दौरान आप के अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/09/2020
12 (6)

देहरादून। विधानसभा के एक दिवसीय सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका में दिखाई दी। आप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तीन अलग अलग गेट से विधानसभा घेराव का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने इनको बैरिकेड पर ही रोक दिया जिस कारण इनके बीच जमकर नोक झोंक भी हुई। इस दौरान आप अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। कृषि विधेयक और बेरोजगारी केमुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज एकदिवसीय सत्र के दौरान विधानसभा कूच किया। इस बार आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नई रणनीति के तहत, प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में, अलग अलग तीन रास्तों जहां पर बैरिकेड लगा था वहां से अंदर जाने की कोशिश की ,इस दौरान पुलिस से उनकी नोक झोंक हुई। एक तरफ डिफेंस कॉलोनी गेट से आप के अध्यक्ष एस एस कलेर,हेमा भंडारी,हिमांशु पुंडीर मोर्चा संभाले थे जिनकी पुलिस से काफी देर तक नौंक झौंक होने के बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया और सुद्धोवाला जेल लेे गए जहां उन पर मुकदमा दर्ज कर रिहा कर दिया। इस दौरान पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल जिसमें आप महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई और प्रदेश अध्यक्ष के गले पर डंडा लगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि संसद में पास हुए काले कानून को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया है, बिल को लेकर बीजेपी और कांग्रेस की सांठगांठ हो चुकी है और जो काम विपक्ष को करना चाहिए था वह काम आम आदमी पार्टी कर रही है,एस एस कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की दमनकारी नीतियों, लाठी-डंडों से नहीं डरती, और आम आदमी पार्टी आगे भी जनता के हक हकूकों के लिए संघर्ष करती रहेगी, वहीं दूसरी ओर से मोर्चे पर मंसूरी विधानसभा प्रभारी नवीन पृषाली,रायपुर प्रभारी उमा सिसोदिया,डोईवाला प्रभारी मौजूद रहे जिन्होंने विधानसभा के मुख्य प्रवेश वाली सडक़ से अपने कार्यकर्ताओं के साथ अंदर जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उनको मौके पर रोक दिया जहां उन्होंने धरने पर बैठ कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं में मौजूद कई संख्या में किसान, बेरोजगार युवा और महिलाएं मौजूद थीं जिन्होंने मौके पर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मंसूरी विधानसभा प्रभारी,नवीन प्रीशाली और डोईवाला विधानसभा प्रभारी ने सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। उन्होंने कहा ये सरकार पूरी तरह दमनकारी नीतियों पर उतर आई है और इसको जनहित के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। जीरो टॉलरेंस की इस सरकार में ना रोजगार मिल रहा,ना नौकरी बस अपनों पर ही ये सरकार मेहरबान है। आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है और जनहित के मुद्दों को लेकर ऐसे ही सडक़ों पर उतरती रहेगी। तीसरी तरफ फव्वारा चैक से कैंट विधानसभा प्रभारी रवींद्र आनंद, महासचिव विशाल चैधरी ,संजय भट्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यहां से भी रैली निकाली और सरकार को जगाने का काम किया। यहां मौजूद सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने रिस्पना पुल पर बैरिकेड लगा के रोक दिया और उनको आगे बढऩे नहीं दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नौंक झौंक भी हुई लेकिन पुलिस ने बलपूर्वक आप कार्यकर्ताओं को यहीं पर रोक दिया। आप कार्यकर्ता यहां भी धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। इस दौरान,आप प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि संसद में जो काला विधेयक पास किया गया है आज आम आदमी पार्टी विधानसभा का घेराव कर इस बिल का विरोध करती है और सरकार से अपील करती है की इस बिल को तत्काल रुप से वापस लिया जाए और मंडी और मंडी समिति का जो प्रारूप था उसे पहले के जैसा ही किया जाए,रविंदर सिंह आंनद ने कहा कि प्रदेश के छोटे तबके का किसान अपनी फसल बमुश्किल देहरादून तक पहुँचा पाता है फिर वो कैसे अपनी फसल को प्रदेश के बाहर बेच पायेगा, अगर बिल को लागू किया गया तो किसान और गरीब हो जाएगा और पूंजीपति और अमीर, रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि विपक्ष की जो भूमिका कांग्रेस को निभानी चाहिए थी वह भूमिका आम आदमी पार्टी धरातल पर उतर कर निष्काम भाव से निभा रही है और जनता के हितों की रक्षा के लिए आगे निभाती रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रमिकों के अधिकार पहले से अधिक हुए मजबूत, तीन विधयेकों पर संसद की मुहर
Next: फर्जी प्रमाणपत्र दिखाकर पाई नौकरी, धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.