Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विस अध्यक्ष खंडूड़ी ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट
  • देहरादून

विस अध्यक्ष खंडूड़ी ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 23/04/2022
rns featured image new

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों एवं समस्याओं के बारे में सीएम धामी से वार्ता की। साथ ही कोटद्वार को जिला बनाने का आग्रह भी किया। इसके अलावा आगामी बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की। सीएम पुष्कर धामी और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी के बीच विभिन्न मुद्दों पर काफी लंबी वार्ता हुई। वार्ता के दौरान ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार को जिला बनाए जाने के संबंध में प्रमुखता से विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कोटद्वार में उप जिलाधिकारी की नियमित रूप से तैनाती, बेस अस्पताल कोटद्वार में रिक्त पड़े मेडिकल स्टाफ के पदों को भरने, तहसील में स्टाफ की कमी को पूरा किए जाने समेत अन्य समस्याओं पर बात की। साथ ही इस संबंध में सीएम धामी को पत्र भी सौंपा।
विसअध्यक्ष खंडूड़ी ने कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत संचालित होने वाली विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में बातचीत की। साथ ही आगामी बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की। जिस पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की ओर से रखी गई सभी समस्याओं एवं विषयों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

उत्तराखंड में चार नए जिले बनाने की घोषणा:  गौर हो कि निशंक सरकार में 15 अगस्त 2011 को यमुनोत्री, रानीखेत, डीडीहाट और कोटद्वार को जिला बनाने की घोषणा की गई थी। चुनावी साल में हुई इस घोषणा का शासनादेश भी जारी कर दिया गया था, लेकिन गजट नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। नतीजा ये रहा कि जीओ जारी होने के 11 साल बाद भी चारों जिले अस्तित्व में नहीं आ पाए। वहीं, ऋतु खंडूडी भूषण ने हंस फाउंडेशन की परमाध्यक्ष मंगला माता से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कोटद्वार विधानसभा से संबंधित विभिन्न विषयों के लिए हंस फाउंडेशन से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन पूरे देश में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अपनी छत्रछाया में नया जीवन व उनकी अभिलाषाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं, मंगला माता ने भी विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि समाज सेवा एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए वह हर पल उनके साथ हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डांस एकेडमी संचालक और साथियों से मारपीट करने में सात साल की सजा
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 9 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.