Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • विरोध के चलते नहीं हो सकी अस्पताल की ब्रांचों की शिफ्टिंग
  • रुद्रप्रयाग

विरोध के चलते नहीं हो सकी अस्पताल की ब्रांचों की शिफ्टिंग

RNS INDIA NEWS 10/12/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग से कुछ ब्रांचों को कोटेश्वर माधवाश्रम अस्पताल में शिफ्ट करने की कार्रवाई शुक्रवार को स्थानीय जनता के विरोध के चलते नहीं हो पाई। जिला चिकित्सालय में सामान से भरे ट्रक को जनता ने कोटेश्वर नहीं जाने दिया साथ ही दूसरे दिन भी जिला अस्पताल में धरना दिया।
जिला अस्पताल से आर्थोपैडिक एवं जनरल सर्जरी के साथ ही आंख, नाक-कान-गला सहित कुछ ब्रांचों को कोटेश्वर अस्पताल शिफ्ट करने को लेकर स्थानीय जनता ने विरोध तेज कर दिया है। गुरुवार को शुरू किया गया धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रशासन, जिला चिकित्सालय प्रशासन और शासन शीघ्र जन हित में अस्पताल को कोटेश्वर शिफ्ट करने का काम न करे बल्कि इसे यथावत रखने दे। उन्होंने इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। सुबह से सांय तक आक्रोशित लोग अस्पताल में ही डटकर इस कार्रवाई का विरोध करते रहे। कहा कि जिले में इस तरह की एकतरफा निर्णयों का जमकर विरोध किया जाएगा। जिला अस्पताल से किसी तरह की छेड़छाड़ न की जाए। इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, सभासद संतोष रावत, सभासद अंकुर खन्ना, कांता प्रसाद ढौंडियाल, जोत सिंह बिष्ट, शमशेर सिंह मल्ल, विक्रम सिंह राणा, जसपाल भारती, लक्ष्मण सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग के 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा
Next: स्वास्थ्य कर्मियों ने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया शुरू

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.